DDU University के छात्र ने सीयूईटी पीजी एलएलएम परीक्षा में हासिल की बड़ी उपलब्धि, मिली यह रैंक
DDU University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर के छात्र इन दिनों नई बुलंदियों को छू रहे हैं। वर्तमान समय में छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। इसी क्रम में विश्विद्यालय के बीए-एलएलबी के अंतिम वर्ष के छात्र पीयूष सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
मूलरूप से महराजगंज जिले के करौता उर्फ़ नेबुइया के रहने वाले रामाकांत सिंह के पुत्र पियूष सिंह ने सीयूईटी पीजी एलएलएम में 240 अंक के साथ आठवाँ स्थान हासिल किया है।

पीयूष सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने किसान पिता , गृहणी माता एवं गुरुजनों को दिया है । उनका कहना है कि बिना माता पिता के आशीर्वाद और गुरु के मार्गदर्शन के यह संभव नहीं था। आज इन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
पीयूष ने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। अगर लक्ष्य निर्धारित कर सतत प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलेगी। धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी है।
पीयूष के पिता का कहते है कि आज बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा हूं। बेटा इसी तरह अपनी मेहनत से आगे बढ़ता रहे यही ईश्वर से कामना करता हूं। उन्होंने अपने मित्रो कुनाल , मुकेश , भगत और नारायण दत्त पाठक सहित अन्य के प्रति आभार व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications