Gorakhpur News: सीएम सिटी को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने की यह खास पहल, न मानने पर लगेगा जुर्माना
सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब 250 रुपये जुर्माना लगेगा। शहर को स्वच्छ रखने के लिए यह नई पहल की गयी है।

Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में स्वच्छता के लिए प्रशासन ने एक और पहल की है। पान मसाला खाने वाले सतर्क हो जाएं। इनके द्वारा यदि पान-मसाला खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूका गया तो जुर्माने के रुप में अब 250 रुपये देने होंगे।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने शहर को स्वच्छ रखने के क्रम में सार्वजनिक स्थलों को किसी भी माध्यम से गंदा न होने देने का प्रयास किया जा रहा है। जी-20 सम्मेलन में शासन ने प्रदेश के सभी नगर निकायों में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य तरह की गंदगी फैलाने पर जुर्माने का प्रावधान कर दिया है। नगर निगम क्षेत्र में जुर्माने की रकम 250 रुपये तय की गई है। सहायक नगर आयुक्त ने जुर्माना की कार्रवाई के लिए सभी सुपरवाइजरों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
स्वच्छता के क्रम में 23 फरवरी से शासन द्वारा 'थूकना मना है' अभियान की शुरूआत की गई। इसको और भी प्रभावी बनाने के लिए शासन ने उत्तर प्रदेश ठोस अपशिष्ट (प्रबन्धन, संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली-2021 को सभी निकायों में लागू किया है।
सहायक नगर आयुक्त डॉ. मणिभूषण तिवारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। नगर निगम में 250 रुपये, 6 लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम में 150 रुपये, नगर पालिका क्षेत्र में 100 रुपये, नगर पंचायत क्षेत्र में 50 रुपये जुर्माना लागू किया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications