Indian Railway: वाराणसी सिटी व सारनाथ रेल खण्ड पर कार्य के चलते नियंत्रित कर चलाई जाएंगी ये ट्रेनें
Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अन्तर्गत वाराणसी सिटी एवं सारनाथ रेल खण्ड के मध्य कज्जाकपुर में समपार संख्या-23 ए पर गर्डर लांचिंग के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लाक लिये जाने के कारण निम्न गाड़ियों को नियंत्रित कर चलाया जायेगा।
नियंत्रण
- गाड़ी संख्या-14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 03, 04, 06, 07, 10, 20, 21, 22 एवं 24 नवम्बर,2023 को मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- गाड़ी संख्या-14523 बरौनी-अम्बाला कैण्ट एक्सप्रेस 06 एवं 20 नवम्बर,2023 को मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।
- गाड़ी संख्या-15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 20 नवम्बर,2023 को मार्ग में 50 मिनट तथा 21, 22, 24 नवम्बर,2023 को 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी ।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 31 अक्टूबर, 2023 को गाड़ी सं. 14006 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा कोच सं. एस. 2 से विभिन्न ब्राण्ड के 14 अदद अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, मऊ को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया।
31 अक्टूबर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, भटनी द्वारा गाड़ी संख्या-15003 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, भटनी पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर बैग को सुपुर्द किया गया। 31 अक्टूबर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी संख्या-15104 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, मऊ पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर बैग को सुपुर्द किया गया। 31 अक्टूबर, 2023 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी से प्राप्त सूचना पर गाड़ी संख्या-12565 के स्कोर्ट पार्टी द्वारा गाड़ी से यात्री का छूटा एक बैग बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, देवरिया सदर पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर बैग को सुपुर्द किया गया।












Click it and Unblock the Notifications