Gorakhpur News: क्या है मूसेवाला हत्याकांड और सीएम सिटी गोरखपुर का कनेक्शन,पंजाब पुलिस ने मांगी यह डिटेल

मूसेवाला हत्याकांड में नया मोड़ आया है। इस हत्याकांड के तार सीएम सिटी गोरखपुर से जुड़ने लगे हैं।अंबाला में असलहों के साथ पकड़ा गया शॉर्प शूटर शशांक पांडेय गोरखपुर के कैंट इलाके के सिंघड़िया आदर्शनगर का रहने वाला है। पंज

गोरखपुर,26 जुलाई: मूसेवाला हत्याकांड में नया मोड़ आया है। इस हत्याकांड के तार सीएम सिटी गोरखपुर से जुड़ने लगे हैं।अंबाला में असलहों के साथ पकड़ा गया शॉर्प शूटर शशांक पांडेय गोरखपुर के कैंट इलाके के सिंघड़िया आदर्शनगर का रहने वाला है। पंजाब पुलिस ने गोरखपुर पुलिस से शशांक के बारे में सारी जानकारी मांगी है।पुलिस के मुताबिक लारेंस विश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग को शशांक असलहा सप्लाई करता था।

moosewal

Recommended Video

    Sidhu Moosewala Murder Case| Lawrence Bishnoi Call Recording | Audio Tape | वनइंडिया हिंदी | *News

    शशांक का है गोरखपुर से नाता

    पुलिस के मुताबिक, उसका गोरखपुर आना-जाना लगा रहता था। मूसेवाला की हत्या के बाद 21 जून को शशांक ने गोरखपुर आकर दोस्तों के साथ पार्टी की थी। शशांक मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण जिले का रहने वाला है।उसके पिता नित्यानंद पांडेय 10 साल पहले नौकरी की तलाश में परिवार के साथ गोरखपुर आए थे। सिंघड़िया में बंद हो चुकी नमकीन फैक्ट्री को खरीद ली। 5 साल पहले नित्यानंद की मौत हो गई। मां गांव रहती है।

    दोस्तो से पुलिस कर रही पुछताछ
    एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्वोई ने बताया कि शशांक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। अभी उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि गोरखपुर आने के बाद वह काफी रुपए खर्च करता था, लेकिन किसी को यह खबर नहीं थी कि वह लारेंस विश्नोई गैंग के लिए काम करता है। वह मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण के मैनाटारह में चुठहा गांव का रहने वाला है। उसके पिता नित्यानंद पांडेय 10 साल पहले नौकरी की तलाश में परिवार के साथ गोरखपुर आए थे। सिंघड़िया में बंद हो चुकी नमकीन फैक्ट्री को खरीद ली।जिसमें दो साल से ताला बंद रहता है।

    अंबाला में पुलिस की ने 24 जुलाई को शशांक और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। उसके तीनों साथी अंबाला छावनी के बब्याल के रहने वाले हैं। उनके पास से पुलिस को कई असलहे और कारतूस भी मिले हैं। शशांक बिहार के मुंगेर से तस्करी कर असलहों की सप्लाई करता था। उसने अंबाला पुलिस के सामने ये बातें कबूल की हैं।

    29 अप्रैल को मूसेवाला की गोली मारकर हत्या हुई। शशांक के गिरफ्तारी के बाद से इस हत्याकांड का कनेक्शन गोरखपुर से भी जुड़ गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+