UP: पीजीआई के डॉक्टर अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मरीजों को दे रहे यह खास सुविधा

बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों का इलाज अब एसजीपीजीआई के डॉक्टर करेंगे।

brd

Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने नेपाल, बिहार व पूर्वांचल के अलग- अलग हिस्सों से आने वाले मरीजों को खास सुविधा देनी शुरु कर दी है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की खास पहल पर अब संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी एसजीपीजीआई लखनऊ के डॉक्टर टेलीमेडिसिन के माध्यम से यहां आने वाले मरीजों का इलाज करेंगे।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी में लखनऊ पीजीआई के 13 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं देनी शुरू कर मरीजों का इलाज प्रारंभ कर दिया है। इसमें आंको सर्जन, न्यूरो एमडी, न्यूरो सर्जन, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी जैसे 13 अलग- अलग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं।

Recommended Video

    गोरखपुर: चिड़िया घर की शेरनी मरियम हुई बीमार, चिकित्सक ने दी जानकारी

    बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि अब यहां आने वाले गंभीर बिमारी से ग्रस्त मरीजों का इलाज पीजीआई लखनऊ के डॉक्टर करेंगे। टेलीमेडिसिन के माध्यम से डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कई आधुनिक सुविधाएं बढ़ी हैं। पहले मेडिकल कॉलेज में मरीजों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई स्पेशल ब्लॉक मरीजों का इलाज कर उन्हें राहत प्रदान कर रहे है। पीजीआई के डॉक्टरों द्वारा मरीजों के देखे जाने से यहां मरीजों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

    {document1}

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+