Sawan 2025: सावन के पहले दिन सीएम योगी की शिव आराधना, देखें तस्वीरें
Sawan 2025 Latest News CM Yogi Uttar Pradesh: सावन के पवित्र माह की आज शुरुआत हो चुकी है। शिव भक्त भोर से ही शिव आराधना में लीन दिख रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी शिव आराधना में लीन दिखे। उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद रुद्राभिषेक कर जनकल्याण की कामना की।


मठ के विद्वत आचार्यगण एवं पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। विधि विधान से पूर्ण हुए रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।













Click it and Unblock the Notifications