DDU News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुलपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Gorakhpur News: राष्ट्रीय सेवा योजना, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयोें के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय एकता दिवस के अन्तर्गत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयन्ती मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो पूनम टंडन ने एनएसएस के स्वयंसेवकों तथा शिक्षकों एवं अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई तथा 'रन फाॅर यूनिटी' को रवाना किया।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक महीने के अंतिम कार्य दिवस पर मनाये जाने वाले 'नॉन मोटराइज्ड व्हीकल डे' के अवसर पर कुलपति प्रो पूनम टंडन अपने आवास से पैदल चल कर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुँची एवं एनएसएस के कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलपति ने सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में सरदार पटेल जी एक स्तम्भ थे तथा स्वतंत्रता के बाद छोटे-छोटे रियासतों को भारत में मिलाकर स्वतंत्र भारत को एक नया स्वरूप प्रदान करने में महान योगदान दिया। हम उनके आदर्शो का पालन करके जयन्ती के अवसर पर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते है। हम लोगों को राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में आगे आने के लिए प्रेरित करते है।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ जितेन्द्र कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना ने किया। उन्होनें कहा कि देश को सरदार पटेल जी के कार्यशैली तथा जीवन से हमें सीख लेना चाहिए। देश की अखण्डता तथा एकता में उनका अमूल्य योगदान रहा है। पटेल जी एक दृढ़ निणर्य व्यक्ति थे। वह अपने निणर्य पर अडित रहते थे इसलिए उन्हें लौह पुरूष भी कहा गया। उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक नई दिशा एवं दशा प्रदान किया। उनकी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका रही उन्हें आधुनिक भारत निर्माण के रूप में सदैव याद किया जाता है।
इस अवसर पर कुलपति ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सन्नी सिंह को सम्मानित किया। सन्नी सिंह ने अपने कोच विशाल कुमार के नेतृत्व में उप्र नेशनल किक वाक्सिंग तथा ऐशिया मैच में मेडल जीतकर विश्वविद्यालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना का नाम रोशन किया है।कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, अधिष्ठातागण, शिक्षकों तथा अधिकारियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रभुनाथ प्रसाद, डाॅ आलोक कुमार, डाॅ अपरा त्रिपाठी, डाॅ सत्येन्द्र पाण्डेय, स्लामिया डिग्री कालेज, गोरखपुर, डाॅ अलका सिंह, जावेद अलिशा इमामबाड़ा गल्र्स पी0जी0 कालेज, गोरखपुर ने प्रतिभाग किया तथा कार्यक्रम में मनमोहन वर्मा, व्यास यादव, शाहिल, धर्मवीर, अरून यादव आदि लगभग-1000 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। अन्त में कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।











Click it and Unblock the Notifications