Gorakhpur News: राज्यपाल के स्कोर्ट वाहन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो घायल
Gorakhpur News: गोरखपुर में मंगलवार को पिपराइच की तरफ जा रही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के स्कोर्ट वाहन से तेज रफ्तार बाइक टकरा गयी। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। एक का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
हादसा पादरी बाजार से आगे लाला बाजार के समीप का है। हादसे में जंगल धूषण ककरहिया निवासी पेंटर चुम्मन के बेटा परवेज और मोनू निषाद गंभीर रूप घायल हो गए। हादसे के बाद आमजन आक्रोशित हो उठे। वह सड़क जाम करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस व प्रशासन ने किसी तरह मामला शांत कराया।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर हैं। उन्होंने सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था। वहीं मंगलवार को उन्होंने मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया।
दो दिनों से गोरखपुर में हैं। सोमवार को उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था। आज मंगलवार को वह एमएमएमयूटी के आठवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि थीं।












Click it and Unblock the Notifications