गोरखपुर: कम बारिश के बाद भी क्यूं बढ़ रहा नदियों का जलस्तर,यह है वजह
इस बार न तो पहाड़ों पर बहुत बारिश हुई न ही मैदानी भागों में,उसके बाद भी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।गोरखपुर,महराजगंज,देवरिया व कुशीनगर इन सभी जिलों की नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है।नदियां कटान कर रही हैं।कटान से ग्
गोरखपुर,31अगस्त: इस बार न तो पहाड़ों पर बहुत बारिश हुई न ही मैदानी भागों में,उसके बाद भी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।गोरखपुर,महराजगंज,देवरिया व कुशीनगर इन सभी जिलों की नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है।नदियां कटान कर रही हैं।कटान से ग्रामीणों में भय है।इधर की अधिकांश नदियां नेपाल की पहाड़ी से मैदानी इलाकों में आती हैं।नेपाल की पहाड़ी पर भी इस बार बारिश कम ही हुई है।सिंचाई विभाग का कहना है कि राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह इन ।नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

इन नदियों का बढ़ रहा जलस्तर जानकारी के मुताबिक,सरयू नदी का पानी बढ़ा तो वह राप्ती में आएगा। उसका जलस्तर सोमवार शाम 72.60 सेमी था। लेकिन, उसके खतरे का निशान 74.98 सेमी है। वह खतरे के निशान से काफी नीचे है। संभावना है कि इसके भी जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है।घाघरा नदी बरहज में खतरे के निशान से थोड़ा नीचे रह गई है। सोमवार शाम चार बजे तक सरयू नदी बरहज में 66.700 सेमी पर बह रही थी। जबकि उसके खतरे का निशान 67.50 सेमी है। राप्ती नदी के जलस्तर में कोई खास असर नहीं है पर वह भी लगातार बढ़ रही है।सरयू नदी का पानी बढ़ा तो वह राप्ती में आएगा। उसका जलस्तर सोमवार शाम 72.60 सेमी था। लेकिन, उसके खतरे का निशान 74.98 सेमी है। वह खतरे के निशान से काफी नीचे है। संभावना है कि इसके भी जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है।
दूसरे राज्यों में हुई बारिश से बढ़ रहा जलस्तर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है दूसरे राज्यों में हुई भारी बारिश का पानी नदियों के माध्यम से पूर्वांचल में पहुंच रहा है। अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही विभाग की तरफ से लोगों का सतर्क कर दिया गया था। राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से चंबल नदी से 25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।चंबल का पानी यमुना नदी में आया उसके बाद वह पानी गंगा नदी में आया है। इस नाते गंगा नदी के किनारे बसे शहर प्रयागराज और वाराणसी में भीषण बाढ़ आ गई है। उसका असर गंगा के किनारे बसे बलिया में भी दिख रहा है। गंगा नदी में सरयू बलिया के पास मिलती है। गंगा का पानी सरयू में आने के कारण उसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications