RailMadad' app: रेल यात्रा के दौरान आ रही है कोई समस्या तो इस नंबर पर तुरंत दर्ज कराएं अपनी शिकायत
RailMadad' App Latest News Hindi NER Indian Railway: ग्राहकों की संतुष्टि को लक्ष्य कर भारतीय रेलअपने सम्मानित उपभोक्ताओं को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को स्टेशन अथवा ट्रेनों में उत्कृष्ट सुविधायें प्रदान करने के लिए रेल प्रशासन निरन्तर प्रयासरत है। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा के सम्बन्ध में प्राप्त परिवादों के त्वरित निस्तारण हेतु 24 घंटे निगरानी की जाती है। रेल यात्री 'रेल मदद' ऐप, हेल्प लाइन नम्बर-139, एस.एम.एस एवं वेब पोर्टल के माध्यम से अपना परिवाद रजिस्टर्ड करते हैं, जिसका समय से रेलवे प्रशासन द्वारा निस्तारण किया जा रहा है। परिवादों के त्वरितनिस्तारण के फलस्वरूप यात्रियों से उत्कृष्ट फीडबैक प्राप्त हो रहा है। उत्कृष्ट फीडबैक नहीं प्राप्त होने पर ऐसे परिवादों की समीक्षा की जाती है तथा व्यवस्था में सुधार किया जाता है।

'रेल मदद' ऐप के माध्यम से 25 जून, 2025 को 497 रेल यात्रियों की मदद की गई जिसमें सभी प्राप्त परिवादों का निस्तारण किया
गया। इस तरह पूर्वोत्तर रेलवे पर 'रेल मदद' से प्राप्त परिवादों के निस्तारण में फीडबैक 100 प्रतिशत रहा।
इसी क्रम में, 25 जून, 2025 को गाड़ी संख्या-14117 कालिंदी एक्सप्रेस के कोच संख्या-बी/3 में प्रयागराज से रोहतक के लिए यात्रा
कर रहे एक यात्री ने रेल मदद पर एक परिवाद दर्ज किया, जिसमें उन्होंने 06 माह के बच्चे के लिए दूध की आवश्यकता बताया। रेलवे
प्रशासन द्वारा यात्री के परिवाद पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्री को कमालगंज स्टेशन पर दूध उपलब्ध कराया गया।
25 जून, 2025 को गाड़ी संख्या-15033 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस के शयनयान श्रेणी के कोच संख्या- डी/2 में पाटलिपुत्र-
लखनऊ जं. के लिए यात्रा कर रहे एक यात्री ने रेल मदद पर एक परिवाद दर्ज किया, जिसमें उन्होंने चार्जिंग प्वाइंट कार्य नही करने
का कारण बताया। रेलवे प्रशासन द्वारा उक्त यात्री के परिवाद पर त्वरित कार्यवाही करते हुए छपरा स्टेशन पर उनके परिवाद को दूर किया गया।
Indian Railway: छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस सहित देखें इन ट्रेनों की सीट उपलब्धता, यहां है पूरी लिस्ट
25 जून, 2025 को गाड़ी संख्या-12553 वैशाली एक्सप्रेस के कोच संख्या-एस/4 में हाजीपुर से नई दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे एक
यात्री के पुत्र ने एक परिवाद दर्ज किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी माता जी का फोन कॉल नहीं लग रहा है। रेलवे सुरक्षा बल,
गोरखपुर द्वारा यात्री के परिवाद पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्री को उनके माता जी से बात कराई गई।
25 जून, 2025 को गाड़ी संख्या-15933 अमृतसर एक्सप्रेस के कोच संख्या-एम/3 में यात्रा कर रहे एक यात्री ने एक परिवाद दर्ज
किया, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य संबन्धित शिकायत हेतु दवा की आवश्यकता बताया। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री के परिवाद पर त्वरित
कार्यवाही करते हुए छपरा स्टेशन पर दवा उपलब्ध कराई गई।












Click it and Unblock the Notifications