UP : लखनऊ से देवरिया जा रहे कारागार मंत्री के काफिले में ट्रैक्टर ट्राली ने मारी ठोकर, सभी सुरक्षित
लखनऊ से देवरिया जा रहे कारागार मंत्री की कार गोरखपुर के सहजनवां में ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गयी।

Gorakhpur News: गोरखपुर के सहजनवां में रविवार दोपहर लखनऊ से देवरिया जा रहे प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री सुरेश राही के काफिले में चल रही गाड़ियों को टैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दी। जिससे काफिले में चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गयी। इस टक्कर में मंत्री कार भी क्षतिग्रस्त हो गयी। इसमें मंत्री को हल्की-फुल्की चोट आयी है। बड़ी घटना होने से बच गयी। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कारागार मंत्री सुरेश राही देवरिया जा रहे थे। अभी वह गोरखपुर के सहजनवां पहुंचे थे कि हाईवे पर उनके काफिले से आगे ट्रैक्टर ट्राली चल रही थी जिसने पुलिस की जीप को ठोकर मार दी। इस दौरान जीप चला रहे चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। जिससे मंत्री की कार पीछे से टकरा गयी और क्षतिग्रस्त हो गयी।
इस घटना में किसी के हताहत न होने की खबर है। सभी सुरक्षित हैं। थानाध्यक्ष सहजनवां तत्काल मौके पर पहुंच गए और मंत्री सहित अन्य लोगों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से मंत्री को अन्य गाड़ी से शहर लाया गया।
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि मंत्री की कार ट्रैक्टर ट्राली की वजह से क्षतिग्रस्त हो गयी। ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक हिरासत में है। ट्राली पर ईंट लदी थी। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications