पब्लिक पोल : आखिर क्यों गोरखपुर के इन आठ थानों को पसंद नहीं करते हैं लोग
गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने जनपद के थानों को लेकर लोगों की क्या राय है यह जानने के लिए पब्लिक पोल कराई है।उसके परिणाम भी आ गए हैं ।इसमें 28 थानों का फीडबैक लिया गया था। जिसमें आठ थानों का परिणाम ठीक नहीं है।इ
गोरखपुर,21जुलाई:गोरखपुर के एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने जनपद के थानों को लेकर लोगों की क्या राय है यह जानने के लिए पब्लिक पोल कराई है।उसके परिणाम भी आ गए हैं ।इसमें 28 थानों का फीडबैक लिया गया था। जिसमें आठ थानों का परिणाम ठीक नहीं है।इन आठ थानों को पब्लिक पसंद नहीं करती है।

एसएसपी द्वारा कराए गए ट्विट पोल में जिन आठ थानों का परिणाम सबसे खराब है उनमें पिपराइच, खजनी, गोला, चिलुआताल, चौरीचौरा, कैंपियरगंज, बेलीपार और बड़हलगंज थाने का नाम शामिल है।इन्हें सबसे ज्यादा खराब की कैटेगरी में रखा गया है।अति उत्तम, उत्तम, साधारण और खराब ये चार विकल्प पब्लिक को दिए गए थे।
आठ थानों की स्थिति
बड़हलगंज थाना -अति उत्तम 31% ,उत्तम 06% ,साधारण 14% ,खराब 50%
बेलीपार थाना-अति उत्तम 44% ,उत्तम 03% ,साधारण 06% ,खराब 47%
चिलुआताल थाना-अति उत्तम 32% ,उत्तम 08% ,साधारण 18% ,खराब 42%
चौरीचौरा थाना-अति उत्तम 35%,उत्तम 08% ,साधारण 15% ,खराब 42%
गोला थाना-अति उत्तम 29% ,उत्तम 09% ,साधारण 16% ,खराब 47%
पिपराइच थाना-अति उत्तम 38% ,उत्तम 06% ,साधारण 18% ,खराब 38% ,
खजनी थाना-अति उत्तम 34%, उत्तम 19% ,साधारण 13% ,खराब 34%
कैंपियरगंज थाना-अति उत्तम 41% ,उत्तम 06% ,साधारण 13% ,खराब 41%
20 थानों की स्थिति
गीडा थाना- अति उत्तम 42% - खराब 26%
रामगढ़ताल थाना - अति उत्तम 44% - खराब 31%
ऊरवां थाना - अति उत्तम 41% - खराब 36
तिवारीपुर थाना 48% - अति उत्तम - खराब 33%
सिकरीगंज थाना 45% - अति उत्तम - खराब 39%
शाहपुर थाना 51% - अति उत्तम - खराब 40%
सहजनवां थाना - अति उत्तम 52% - खराब 36%
राजघाट थाना - अति उत्तम 47% - खराब 37%
पीपीगंज - अति उत्तम 49% - खराब 32%
महिला थाना - अति उत्तम 43% - खराब 27%
कोतवाली थाना - अति उत्तम 43% - 30% खराब
खोराबार थाना - अति उत्तम 46% - 40% खराब
झंगहा - अति उत्तम 49% - 34% खराब
हरपुर बुदहट थाना - अति उत्तम 51% - 30% खराब
गुलरिहा थाना - अति उत्तम 46% - 37% खराब
गोरखनाथ थाना - अति उत्तम 55% - 35% खराब
गगहा थाना - अति उत्तम 41% - 34% खराब
कैंट थाना - अति उत्तम 57% - 29% खराब
बेलघाट थाना - अति उत्तम 60% - 33% खराब
बांसगांव थाना - अति उत्तम 43% - 40% खराब
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर का कहना है कि जिन थानों का परफॅार्मेंस खराब है,उनकी रिपोर्ट मंगाई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications