गोरखपुर डबल मर्डर का खुलासा, शराब पार्टी में दोस्तों ने ही सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Gorakhpur news, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में छह दिन पहले हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पार्टी के दौरान दोनों बदमाशों की उनके सा​थियों ने पुरानी रंजिश में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में मंगलवार को 25-25 हजार रुपए के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पांच अन्‍य आरोपियों की तलाश जारी है।

जमीन के रुपए को लेकर चल रहा था विवाद

जमीन के रुपए को लेकर चल रहा था विवाद

एसएसपी डॉ. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच और स्‍वाट टीम ने मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास से मंगलवार को 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया की रंजिशन दोनों बदमाशों ने 23-24 जनवरी की रात शाहपुर इलाके के कौवाबाग के पास एक खाली मकान में दावत के दौरान अपने साथी कुशीनगर के रमेश यादव और देवरिया के रहने वाले अरविंद सिंह उर्फ रानू की सिर में गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। उनके बीच जमीन के रुपए को लेकर भी विवाद रहा है।

दावत के दौरान हुई वारदात

दावत के दौरान हुई वारदात

एसएसपी ने बताया कि घटना के मुख्‍य आरोपी गोरखपुर के गगहा के रहने वाले दुर्गेश यादव उर्फ शेरू और बेलीपार के रहने वाले राशिद खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शेरू ने बताया कि वे संदीप यादव, मनीष साहनी, नवनीत मिश्रा उर्फ लकी, अंगेश सिंह और बृजेश यादव उर्फ मंटू, के साथ दावत कर रहे थे। इसी दौरान रमेश और रानू वहां पर आ गए और मारपीट करने लगे, जिस कारण उसने साथियों के साथ मिलकर दोनों को गोलियों से भून दिया। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि दोनों बदमाशों के ऊपर भी कई मामले दर्ज रहे हैं।

पहले से चल रही थी रंजिश

पहले से चल रही थी रंजिश

दुर्गेश यादव ने बताया कि उसकी पहले से ही दोनों से रंजिश चल रही थी। उसी दौरान वहां पर रमेश और रानू भी पहुंच गए और मारपीट करने लगे। उसने बताया कि दोनों ने पहले ही उनके ऊपर जानलेवा हमला किया था। उनसे जमीनी रंजिश भी चल रही थी। उसे डर था कि अगर वो उसे छोड़ देगा तो दोनों उसे ही मार देंगे। इसी वजह से उन लोगों ने मिलकर दोनों की गोली मारकर हत्‍या कर दी।

पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पांच अन्य आरोपियों की तलाश जारी

एसएसपी डॉ. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि आरोपियों के पास से हत्‍या में प्रयुक्‍त दो अदद पिस्‍टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्‍होंने बताया कि पुलिस को घटना में शामिल पांच अन्‍य आरोपियों देवरिया के संदीप यादव, गोरखपुर के मनीष साहनी, नवनीत मिश्रा, बृजेश यादव और अंगेश सिंह की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+