PM Modi Birthday: गोरखपुर में इस खास अंदाज में मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन
PM Narendra Modi Birthday Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। जहां पूरे देश में इस लेकर खासा उत्साह है वहीं गोरखपुर में भी जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा। सांसद रवि किशन ने जहां झारखण्डी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और स्वच्छता कार्यक्रमों में हिस्सा लिया वहीं मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव ने मानव श्रृखंला कार्यक्रम में हिस्सा लेकर नगर निगम के लोगों से स्वच्छता की अपील की। इसके साथ ही गोरखपुर में जगह- जगह कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
मंदिरों में हुई पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्तओें, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। सांसद रवि किशन ने महादेव झारखण्डी मंदिर में पूजा अर्चना कर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने भी पीएम के मंगलजीवन की कामना ही।

स्वच्छता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पीएम के जन्मदिन के अवसर पर शहर में कई स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। रामगढ़ताला व गोरखनाथ मंदिर में खास कार्यक्रम आयोजित किए गए। सांसद रवि किशन ने रामगढ़ताल पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई की एंव लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने की अपील की। भारत को कूड़ा मुक्त बनाने के अभियान में इंडियन स्वच्छता लीग सीजन टू का आयोजन किया गया। जिसमें मेयर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में बाइक रैली, मानव श्रृखंला सहित कई कार्यक्रम हुए।
किया गया वृक्षारोपण
सांसद रवि किशन ने पीएम मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आमजन से पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाए।जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। सांसद चिड़ियाघर के समीप रुद्राक्ष के पांच पौधे लगाए। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी को प्रकृति से प्रेम है। इसके लिए वह लगातार प्रयत्नशील भी रहते हैं। सरकार की कई योजनाएं इस समय पर्यावरण हित में चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications