PM Jan Aushadhi Kendra: गोरखपुर,वाराणसी सहित इन 50 स्टेशनों पर खुलेगा 'प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र'

PM Jan Aushadhi Kendra: भारत सरकार के निर्देश पर रेलवे मंत्रालय द्वारा रेल यात्रियों, स्टेशन आने व जाने वाले यात्रियों एवं आम जन को आवश्यक सस्ती एवं सुलभ जेनेरिक दवा उपलब्ध कराने के लिये पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारतीय रेलवे के 50 स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र बनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे पर गोरखपुर, बनारस, लखनऊ एवं काशीपुर स्टेशनों को चिन्हित किया गया है।

इन औषधि केन्द्रों पर रेल यात्री जनता को बहुत कम मूल्य पर आवश्यक दवायें उपलब्ध हो सकेगी, जिसके लिये उन्हें स्टेशन के बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इन औषधि केन्द्रों का निर्माण् रेलवे द्वारा 100-120 वर्ग फुट के चिन्ह्ति स्थानों पर ऐसी जगह किया जायेगा, जहां यात्री जनता की आसान पहुंच हो।

jan aushadhi kendra

जन औषधि केन्द्र बनाये जाने के लिये संबंधित मंडल द्वारा ई-निलामी के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया जायेगा। इसके कार्यान्वय के लिये मिशन मोड पर प्रारम्भिक कार्य किया जा रहा है। संबंधित रेल मंडलों द्वारा इस हेतु स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया अथवा कानकोर्स में स्थानों को चिन्ह्ति किया जायेगा।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र के निर्माण हेतु राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद ने सभी स्टेशनों के लिये एक समान आउटलेट की डिजाइन तैयार की है। इस केन्द्र को चलाने के लिये आवंटी को तीन वर्ष का लाइसेन्स दिया जायेगा। लाइसेन्स धारी को रेलवे द्वारा निर्धारित मानकों एवं वैधानिक प्रावधानों का पालन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+