Gorakhpur News : पेप्सिको कंपनी गोरखपुर में करेगी 700 करोड़ का निवेश,रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
सीएम सिटी गोरखपुर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।उद्योग के क्षेत्र में भी तेजी के साथ कई कंपनियां यहां अपना प्लांट लगा रही हैं। इसी क्रम में पेप्सिको कंपनी भी यहां का रुख कर चुकी है। पेप्सिको गीडा में बॉटलिंग प्लांट
गोरखपुर,24जुलाई: सीएम सिटी गोरखपुर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।उद्योग के क्षेत्र में भी तेजी के साथ कई कंपनियां यहां अपना प्लांट लगा रही हैं। इसी क्रम में पेप्सिको कंपनी भी यहां का रुख कर चुकी है। पेप्सिको गीडा में बॉटलिंग प्लांट लगाने की तैयारी में है। कंपनी यहां 7 सौ करोड़ से अधिक का निवेश करने जा रही है।

50 एकड़ में स्थापित होगा प्लांट
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि पेप्सिको कंपनी अब गीडा में प्लांट लगाने की तैयारी में है।कंपनी को औद्योगिक गलियारे में 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी यहां 700 करोड़ से ज्यादा का निवेश करने जा रही है।
पांच हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि इस प्लांट के लगने से प्रत्यक्ष रूप से 1000 और अप्रत्यक्ष रूप से 5000 से 7000 लोगों को रोजगार मिलेगा।इसके साथ ही गीडा में कई अन्य कंपनियों भी तेजी के साथ प्लांट निर्माण में लगी हैं।
योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद निवेशकों को बढ़ी डिमांड
योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने के बाद से गोरखपुर का हर क्षेत्र में विकास तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।उद्योग क्षेत्र में भी गोरखपुर कई बाहरी व विदेशी निवेशकों को भा रहा है। असर यह हुआ है कि बड़े पैमाने पर निवेश के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए हैं। एशियन पेंट्स एवं कुछ अन्य कंपनियां भी यहां निवेश के लिए प्रयासरत हैं।
{document1}/












Click it and Unblock the Notifications