Gorakhpur: विवाद होने पर बदमाश ने युवक को मारी गोली,मौत
गोरखपुर के सहजनवां थानाक्षेत्र के घघसरा स्थित डुमरी नेवास गांव में रविवार शाम युवक की बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुई,उसके बाद बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया।युवक को सीएचसी ठर्रापार
गोरखपुर,14अगस्त: गोरखपुर के सहजनवां थानाक्षेत्र के घघसरा स्थित डुमरी नेवास गांव में रविवार शाम युवक की बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुई,उसके बाद बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया।युवक को सीएचसी ठर्रापार ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक,सहजनवां थाना क्षेत्र के पनिका निवासी 38 वर्षीय धीरज पांडेय उर्फ गुड्डू पुत्र ज्वाला पांडेय रविवार की शाम को किसी कार्य से घघसरा चौकी क्षेत्र के डुमरी नेवास गांव के तरफ गए थे। आरोप है कि डुमरी नेवास निवासी एक युवक से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपित ने अपने पास रखे तमंचे से धीरज के ऊपर फायर झोंक दिया। दो गोली पेट में लगी, जिससे से वह जमीन पर गिरकर तड़पड़ाने लगे। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग सकते में आ गए। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए आरोपित ने हवा में फायरिंग करके मौके से फरार हो गया। घायल धीरज को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होते ही एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए।उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।एसएसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
एक अन्य घटना में बीआरडी मेडिकल कालेज परिसर में बच्चों के विवाद में सफाईकर्मी भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। जिसमें पिता-पुत्र का सिर फट गया। मेडिकल कालेज के सफाईकर्मी अनरजीत व सुभाष का परिवार रहता है।शनिवार की सुबह दोनों परिवार के बच्चों में विवाद हो गया। इसको लेकर शाम को मारपीट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications