देवरिया : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार देवर की मौत,भाभी की हालत गंभीर

देवरिया में हुए सड़क हादसे में देवर की मौत हो गयी है जबकि भाभी व एक अन्य महिला की हालत गंभीर है।

accident

Deoria News: देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुरना नाले के पास बुधवार सुबह बाइक सवार देवर,भाभी व एक अन्य महिला ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दूसरे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गयी। इस घटना में देवर की मौत हो गयी जबकि दोनों महिलाओं की हालत गंभीर है। दोनों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, महुआडीह के भुजौली गांव के रहने वाले राहुल शर्मा बुधवार की सुबह अपनी भाभी अनिता देवी और गांव की ही गीता देवी को बाइक से लेकर जिला मुख्यालय किसी काम से जा रहे थे। कुरना नाले के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी और दूसरे चार पहिया वाहन से टकरा गयी। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टरों ने राहुल शर्मा को मृत घोषित कर दिया। दोनों महिलाओं की हालत गंभीर है। इनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर किया जा रहा है। राहुल की मौत से पिता द्वारिका शर्मा, माता शुभावती देवी, पत्नी नेहा, बेटी नायरा व बड़े भाई अभय का रो-रोकर बुरा हाल है।

सलेमपुर के गांधी चौक से अस्पताल तक हो रहे सड़क निर्माण में स्थानीय लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर के गांधी चौक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक की सड़क पिछले कई वर्षो से गड्ढों में तब्दील हो गई थी। जिससे लोगों को आनेे-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

Recommended Video

    देवरिया: अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+