भारत की सीमा में कदम रखते ही लूट लेता था नेपाली व्यापारियों को,ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
भारत की सीमा में कदम रखते ही लूट लेता था नेपाली व्यापारियों को,ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थेनेपाल राष्ट्र के व्यापारियों की रेकी कर लूट-पाट करने वाले अपराधी मनोज साहनी को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।इस पर 25 हजार का इन

गोरखपुर की कैँट पुलिस ने हत्या,लूट,डकैती समेत कई मामलों में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था।मनोज साहनी उर्फ टमाटर को कचहरी साइकिल स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभी उसके कुछ साथियों की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है।
एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने बताया कि अपराधी मनोज साहनी हत्या, लूट और डकैती जैसे कई मामलों में वांछित था। इसका एक गिरोह है जो नेपाल के व्यापारियों की रेकी कर उन्हें भारत की सीमा में कदम रखते ही लूट लेते थे। इस गैंग के कुछ सदस्य नेपाल में व्यापारियों की पहले रेकी करते हैं। इसके बाद उसे रास्ते में रोककर यह गैंग असलहों के बल पर लूट लेता था। अपराधी मनोज साहनी उर्फ टमाटर चिलुआतल इलाके के मोहरीपुर नकहा नंबर 1 केवटहिया टोला का रहने वाला है। उसके खिलाफ चिलुआतल, गोरखनाथ, रामगढ़ताल और कैंट में करीब 9 केस लूट, डकैती, हत्या का प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं में दर्ज हैं।
4.60 लाख की लूट में था शामिल
जानकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल को रुस्तमपुर के रहने वाले शैलेंद्र मिश्र को भी मनोज और उसके गिरोह ने लूट लिया था। शैलेंद्र अपने कुछ जानने वाले लोगों 4.60 लाख रुपए उधार लेकर बलदेव प्लाजा से अपने घर रुस्तमपुर जा रहे थे। इस बीच रुस्तमपुर स्थित उसके घर के पास से दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications