MMMUT के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रीय परीक्षा NPTEL में शानदार प्रदर्शन, देखें शीर्ष प्रदर्शकों की संख्या

NPTEL Exam Latest News MMMUT Gorakhpur: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आई आई टी द्वारा संचालित एन पी टेल (NPTEL) पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बताते चलें कि NPTEL (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इन्हेंस्ड लर्निंग) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) द्वारा संचालित एक ऑनलाइन पोर्टल है जो विभिन्न क्षेत्रों में ऑनलाइन पाठ्यक्रम संचालित करता है। इस पोर्टल द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में देश भर के संस्थानों के हजारों विद्यार्थी हर सेमेस्टर में पंजीकृत होकर अध्ययन करते हैं और परीक्षाओं में सम्मिलित होते हैं।

जनवरी - अप्रैल 2025 सेमेस्टर हेतु एन पी टेल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में एम एम एम यू टी के बी टेक केमिकल इंजीनियरिंग की छात्राओं प्रकृति और श्रेया ने "बेसिक प्रिंसिपल्स एंड कैलकुलेशन्स इन केमिकल इंजीनियरिंग" नामक पाठ्यक्रम में कुल 100 में से 98 अंक प्राप्त कर न केवल एन पी टेल का सर्वोच्च प्रमाणपत्र "एलीट +गोल्ड" प्राप्त किया है बल्कि देश में शीर्ष पर रहे हैं।

mmmut

इसके अतिरिक्त, अन्य विभागों के छात्र छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। एम एम एम यू टी के कुल 1097 विद्यार्थियों ने एन पी टेल पोर्टल पर विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन के लिए पंजीकरण करवाया था। इनमें से 43 छात्रों ने अपने अपने पाठ्यक्रमों में देश भर के शीर्ष 1% विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। जबकि 44 विद्यार्थी देश के शीर्ष 2% विद्यार्थियों में शामिल हैं। इसी प्रकार, 112 एम एम एम यू टी विद्यार्थी देश भर में शीर्ष 5% विद्यार्थियों में सम्मिलित रहे हैं। इस प्रकार, 1097 में से कुल 199 विद्यार्थियों ने शीर्ष प्रदर्शकों में जगह बनाई है।

विभागवार शीर्ष प्रदर्शकों की संख्या निम्नवत है

शीर्ष 1% में स्थान बनाने वाले
कंप्यूटर साइंस: 24
सिविल इंजीनियरिंग: 3
आई टी: 3
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग : 3
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 1
केमिकल इंजीनियरिंग: 5
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 4

शीर्ष 2% में स्थान बनाने वाले
कंप्यूटर साइंस: 24
सिविल इंजीनियरिंग: 8
आई टी: 5
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग : 2
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 5

शीर्ष 5% में स्थान बनाने वाले
कंप्यूटर साइंस: 61
सिविल इंजीनियरिंग: 18
आई टी: 8
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग : 13
मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 12

इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो जे पी सैनी ने कहा कि "सभी विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता का परिचय देते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। सभी को बधाई। यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और हमारे छात्रों की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्टता हासिल कर सम्मानित हों।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+