Asian Kabaddi Championship 2023: पूर्वोत्तर रेलवे के ये खिलाड़ी कोरिया में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
पूर्वोत्तर रेलवे के दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय कबड्डी टीम में हुआ है।
Gorakhpur News: कोरिया गणराज्य के बुसान में होने वाले आगामी एशिया कबड्डी चैंपियनशिप 2023 के लिए टीम की घोषणा कर दी गयी है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों सुनील एवं प्रवेश का चयन हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे ने इनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी है।
पूर्वोत्तर रेलवे कबड्डी टीम के खिलाड़ी सुनील एवं प्रवेश का चयन 25 जून से 01 जुलाई, 2023 तक बुसान (कोरिया) में होने वाले सीनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप हेतु भारतीय कबड्डी टीम के लिए किया गया है और ये खिलाड़ी बुसान में अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर बेहद उत्साहित है।

सुनील एवं प्रवेश का चयन भारतीय कबड्डी टीम में होन पर पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष योगेश मोहन, महासचिव पंकज कुमार सिंह, कबड्डी सचिव ओमकार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह एवं कबड्डी टीम के कोच अरविन्द कुमार पाण्डेय ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
रतीय कबड्डी टीम: अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार, सचिन, असलम इनामदार, मोहित गोयत, सुनील कुमार, प्रवेश भैंसवाल, नितिन रावल, नितेश कुमार, सुरजीत सिंह, विशाल भारद्वाज, पवन सहरावत।
स्टैंड-बाय खिलाड़ी: विजय मलिक, शुभम शिंदे
कोच: आशान कुमार, संजीव कुमार
प्रबंधक: भास्करन एडाचेरी












Click it and Unblock the Notifications