पेशी पर आया हत्यारोपी कामेश्वर सिंह होटल में गर्लफ्रेंड के संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया

गोरखपुर। हरदोई जेल से पेशी पर आया हत्यारोपी गोरखपुर के एक होटल में अपनी प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। वहीं, पेशी पर लेकर आए सिपाही बगल के कमरे में बदमाश के दोस्तों संग दावत उड़ा रहे थे। सभी को हिरासत में लेकर कैंट पुलिस ने पूछताछ की। देर शाम सिपाहियों के साथ बदमाश को हरदोई भेज दिया गया। वहीं, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है, और उनके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।

तीन हत्याओं का आरोपी है कामेश्वर सिंह

तीन हत्याओं का आरोपी है कामेश्वर सिंह

पुलिस के अनुसार, कामेश्वर सिंह देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पथरहट गांव का रहने वाला है। कामेश्वर सिंह के ऊपर गांव के ही रमेश सिंह, अरुण सिंह तथा गोरखपुर के सिंघड़िया निवासी विवेक सिंह की हत्या का आरोपी है। अरुण और विवेक की हत्या में उसे जमानत मिल चुकी है। रमेश सिंह की हत्या में वह अभी भी जेल में है। यह सभी हत्याएं 2010 से 2017 के बीच हुई हैं। बीते दिनों उसे गोरखपुर जेल से हरदोई जेल ट्रांसफर किया गया था।

देवरिया कोर्ट में थी पेशी

देवरिया कोर्ट में थी पेशी

रमेश सिंह की हत्या के मामले में सोमवार को कामेश्वर सिंह की कोर्ट में पेशी थी। कामेश्वर सिंह को हरदोई जेल से पेशी पर देवरिया कोर्ट लाया गया था। हरदोई पुलिस लाइन्स में तैनात सिपाही आनंद सिंह, अभय सिंह और अमन कुमार उसे पेशी पर लेकर आए थे। पेशी के बाद तीनों सिपाही उसे वापस हरदोई लेकर लौट रहे थे। लौटते वक्त तीनों सिपाही उसे गोरखपुर के एक होटल में लेकर पहुंच गए। आरोप है कि कामेश्वर सिंह ने अपने दो साथियों अनिल मौर्य व राधेश्याम की मदद से अपनी प्रेमिका सुषमा को पहले से ही होटल में बुला रखा था। होटल में पहुंचते ही कामेश्वर प्रेमिका के संग एक कमरे में चला गया। बाहर के कमरे में सिपाही और उसके साथी खाना खा रहे थे।

अरुण के बेटे ने दी एसपी को सूचना

अरुण के बेटे ने दी एसपी को सूचना

बता दें कि कामेश्वर सिंह जब भी पेशी पर आता था, तो होटल में मौज मस्ती किया करता था। यह खबर मृतक अरुण सिंह के बेटे दीपक सिंह को लगी थी। सोमवार को वह कचहरी से उसके वाहन के पीछे हो लिया था। जैसे ही वह होटल में गया, दीपक ने एसएसपी गोरखपुर को फोन पर सूचना दी। इसके बाद कैंट पुलिस हरकत में आई और वहां पहुंचकर उसने कमरे से निर्वस्त्र हालत में कामेश्वर सिंह को प्रेमिका संग दबोच लिया। सिपाहियों को भी हिरासत में ले लिया गया। कैंट पर सबसे पूछताछ हुई फिर लिखापढ़ी कर उन्हें हरदोई रवाना कर दिया गया। सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी हरदोई को रिपोर्ट भेजी गई है। प्रेमिका को बालिग होने की वजह से छोड़ दिया गया। साथियों पर कोई आरोप नहीं बना, इसलिए चेतावनी देकर जाने दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+