मंच पर बैठने के दौरान गिरे बीजेपी सांसद रवि किशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

गोरखपुर। खबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) जिले से है। यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा सांसद रवि किशन एक कार्यक्रम के दौरान कुर्सी पर बैठते है और धड़ाम से नीचे गिर जाते है। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट नहीं आयी लेकिन उनका इस तरह से गिरना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Recommended Video

      मंच पर बैठने के दौरान गिरे बीजेपी सांसद रवि किशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
      mp ravi kishan tell down from chair during the program

      यह वीडियो गोरखपुर के मोहद्दीपुर हाइडिल कॉलोनी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्रवार (20 नवंबर) को छठ महापर्व पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोहद्दीपुर पहुंचे थे। यहां मंच पर सांसद रवि किशन का सम्मान हुआ। जिसके बाद वो कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में आए और धड़ाम से स्टेज पर ही गिर गए। उन्हें कुर्सी का अंदाजा नहीं मिला। हालांकि, इस दौरान उन्हें कहीं चोट नहीं आई और पूरे कार्यक्रम को सकुशल समपन्न कराया।

      रवि किशन ने दी छठ पर्व की बधाई
      गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने छठ पर्व पर शुक्रवार को बनाए गए विभिन्न वैकल्पिक पोखरों, तालाबो नदियों आदि जगहों पर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को छठ पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही जिला प्रशासन की तैयारियों का जायजा भी लिया। देर शाम वे मोहद्दीपुर के हाइडिल कालोनी के लोगों की ओर से छठ पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+