भाजपा सांसद रवि किशन ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर बोला हमला, कही यह बात
लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में है। वहीं, अब इस मामले में गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने अरविंद केजरीवाल के उस बयानन पर नाराजगी जताई है, साथ ही कहा कि देश का हर नागरिक किसी भी प्रदेश में जाकर इलाज करा सकता है और नौकरी कर सकता है। इसके लिए किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
Recommended Video
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार की वजह से ही आज उनकी सरकार बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के लोग देश के किसी भी हिस्से में रहे उसे भारतीय माना जाता है। इस दौरान बीजेपी सांसद ने कहा कि इसी बिहार और उत्तर प्रदेश की धरती ने देश के सबसे अच्छे नेताओं को जन्म भी दिया है, जो देश का नेतृत्व करते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यह एहसास नहीं है कि वह किसके बारे में बोल रहे हैं। यह केजरीवाल की छोटी मानसिकता को दर्शाता है।
दरअसल, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा, 'एक आदमी बिहार से दिल्ली का 500 रुपए का टिकट खरीदता है और 5 लाख रुपए का फ्री इलाज करवाकर वापस लौटता है। इससे हमें खुशी मिलती है क्योंकि वह हमारे देश के लोग हैं लेकिन दिल्ली की अपनी एक क्षमता है। दिल्ली पूरे देश के लोगों का इलाज कैसे करेगी? इसलिए व्यवस्था को सुधरना चाहिए।'