राज्यसभा सदस्य राधामोहन कौंसिल ऑफ नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एवं रिसर्च के बनाए गए सदस्य
गोरखपुर शहर सीट से चार बार विधायक रह चुके राज्यसभा सदस्य डॉक्टर राधामोहन दास अग्रवाल को कौंसिल ऑफ नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एवं रिसर्च का सदस्य बनाया गया है।

Gorakhpur News: राज्यसभा सदस्य डॉक्टर राधामोहन दास अग्रवाल को कौंसिल ऑफ नेशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एवं रिसर्च का सदस्य मनोनित किया गया है। यह इन्स्टीट्यूट दवाओं के क्षेत्र में हो रहे शोध और अध्ययन को नियंत्रित करती है।
सदस्य बनाए जाने पर राज्यसभा सदस्य डॉक्टर राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि मुझे जो भी नई जिम्मेदारी दी गयी है। उसका मैं पूरे समर्पण के साथ निर्वहन करुंगा। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी,गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,नेता सदन पीयूष गोयल व संसदीय कार्य मंत्री वी मुरलीधरन के प्रति आभार व्यक्त किया ।
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की स्थापना भारत सरकार द्वारा फार्मास्यूटिकल साइंस में उन्नत उच्च शिक्षा और अनुसंधान की गुणवत्ता के लिए इस संस्था की स्थापना की गयी है।
राधामोहन दास अग्रवाह शहर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके हैं। इसी सीट से इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधायक हैं। राधामोहन अपने कार्यशैली व बेबाकी के लिए जाने जाते हैं।पार्टी ने उनके समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके साथ ही उन्हें कई जिम्मेदारियां भी दी जा चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications