Mt Kilimanjaro की चोटी पर गोरखपुर के नीतीश ने फहराया तिरंगा, कहा- अब ऑस्ट्रेलिया की ऊंची चोटी को करूंगा फतह
Mountaineer Nitish Singh, गोरखपुर। 25 जनवरी की रात जब हिंदुस्तान के लोग अपने घरों में सो रहे थे तब पर्वतारोही नीतीश सिंह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई कर रहे थे। शरीर जमा दने वाला माइनस 20 डिग्री का तापमना भी नीतीश के हौसलों को नहीं डिगा सका। नीतीश ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6:50 मिनट पर सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नीतीश गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ।
Recommended Video
BBA द्वितीय वर्ष का छात्र है नीतीश
नीतीश सिंह (23) गोरखपुर जिले के राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के रहने वाले हैं। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल्ल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की, फिलहाल वह गोरखपुर विश्वविद्यालय से बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। बता दें कि 14 जनवरी को इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट किलिमंजारो को फतह करने के लिए रवाना किया था। नीतीश सिंह गोरखपुर से 17 तारीख को अपने मिशन के लिए निकल चुके थे।
20 से 150 की रफ्तार से चल रही थीं हवाएं
नीतीश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी को वह अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया शहर पहुंचे। इसके बाद इन्होंने 23 जनवरी को अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो की चढ़ाई की शुरुआत की। वह 25 जनवरी को माउंट किलिमंजारो के बेस कैंप तक पहुंच गए थे। 25 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे नीतीश माउंट किलिमंजारो को फतह करने के लिए निकल चुके थे। रात के समय ऊपर की चोटी पर करीब 120 से 150 की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं।
नीतीश ने नहीं मानी हार, चोटी पर फहराया तिरंगा
नीतीश ने बताया कि लक्ष्य को फतह करना उनके लिए बहुत ही जरूरी था, चढ़ाई करते समय बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइनस 20 डिग्री तापमान होने की वजह से उंगलियां पूरी तरह से जम गई थी, वह अभी भी पूर्ण रूप से काम नहीं कर रही हैं। लेकिन नीतीश ने हार नहीं मानी और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6:50 पर अफ्रीका के सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया।
जिंदगी में कहना चाहिए कुछ एक्स्ट्रा
युवाओं को लिए आइडियल बन चुके नीतीश ने कहा कि जिंदगी में कुछ न कुछ एक्स्ट्रा करना चाहिए। जिंदगी में किसी चीज का लक्ष्य आपने बनाया है, तो उसे आप जरूर पूरा कर सकते हैं। खुद पर भरोसा रखना चाहिए क्योकि हर एक चीज मुमकिन है। बस थोड़ा वक्त लगता है। नीतीश सिंह ने बताया कि अब मेरा अगला लक्ष्य विश्व की सातों सबसे ऊंची पहाड़ियों को फतह करने का है। जिसे वे अगले दो वर्षो में पूरा करेंगे। उनका अगला लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची पहाड़ी माउंट कोज़िअस्को को फतेह करना है।
अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा
1.
2016
में
दिल्ली
में
1
साल
का
प्रशिक्षण
लिया।
2.
2018
में
माउंट
एवरेस्ट
पर
17598
फिट
बेस
कैंप
से
बेटी
बचाओ
बेटी
पढ़ाओ
का
संदेश
दिया।
3.
2018
लेह
लद्दाख
स्थित
माउंट
स्टॉक
कांगड़ी
6124
मीटर
एवं
सर्व
शिक्षा
अभियान,
सब
पढ़े
सब
बढ़े
का
संदेश
दिया।
4.
2019
अरुणाचल
प्रदेश
स्थित
मीराथांग
ग्लेशियर
16600
फीट।
5.
2019
मध्यप्रदेश
के
इंदौर
में
आयोजित
अंतरराष्ट्रीय
स्पोर्ट
क्लाइंबिंग
में
उत्तर
प्रदेश
का
प्रतिनिधित्व
किया।
6.
2020
उत्तराखंड
में
स्थित
पीनट
चोटी
9000
फीट
7.
2020
माउंट
रूद्र
गैरा
उत्तराखंड
19081
फिट।