Gorakhpur News: गोरखपुर में अचानक तीस से अधिक छात्रों की बिगड़ी तबियत, वजह जान उड़े अधिकारियों के होश
Gorakhpur News: गोरखपुर में अचानक तीस से अधिक छात्रों की तबियत खराब होने का मामला सामने आया है। दो स्कूलों में शनिवार को अक्षय पात्र संस्था द्वारा बच्चों में में मिड-डे-मिल में राजमा चावल परोसा गया। खाना खाने के बाद बच्चे बीमार पड़ने लगे। जिसमें कीड़े मिले हैं। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के मुताबिक, कंपोजिट स्कूल सराय गुलरिहा व बालापार में अक्षय पात्र के वाहन द्वारा भोजनावकाश से पूर्व भोजन पहुंचाया दिया गया। सराय गुलरिहा में सुबह 10:30 बजे बच्चों को भोजन परोसना शुरू किया गया। लगभग 50 बच्चे जैसे ही भोजन करके उठे उन्हें उल्टी के साथ चक्कर आने लगा।भोजन देखने पर पता चला कि राजमा में कीड़ा था।

दूसरे विद्यालय कंपोजिट बालापार में कीड़ा मिलने पर बच्चों ने भोजन फेंक दिया। प्रधानाध्यापिका सुनीता अग्रहरी ने बताया कि चार-पांच बच्चे ही भोजन किए थे, इसी दौरान खाने में कीड़े मिलने की जानकारी मिल गई। सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।
मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी विजय गुप्ता ने बताया कि अक्षय पात्रा द्वारा ब्लाक के 70 विद्यालयों को भोजन की आपूर्ति की जाती है। शनिवार को राजमा चावल स्कूल में आया था। राजमा में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली है। बीमार 40 बच्चों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र चरगांवा पर कराया जा रहा है। दाेषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर जिला समन्वयक मिड डे मील को भेजा गया है। खाने का सैंपल जांच के लिए रखा गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications