Monkeypox Alert in Gorakhpur : मंकीपॉक्स अलर्ट पर सीएम सिटी में खास तैयारी,एयरपोर्ट पर बढ़ी निगरानी

मंकीपॉक्स को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट के बाद सीएम सिटी गोरखपुर में भी इसको लेकर खास तैयारी की गयी।मंकीपॉक्स के मामले केरल के बाद दिल्ली तक पहुंच गए हैं ।इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विभ

Monkeypox Virus Alert in Gorakhpur : मंकीपॉक्स को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट के बाद सीएम सिटी गोरखपुर में भी इसको लेकर खास तैयारी की गयी।मंकीपॉक्स के मामले केरल के बाद दिल्ली तक पहुंच गए हैं ।इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। विभाग ने इसे लेकर वैसी ही तैयारी की है जैसी कोविड को लेकर की थी।

monkey

स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
गोरखपुर के सीएमओं डॉक्टर आशुतोष दूबे ने बताया कि मंकीपॉक्स मरीजों के लिए बेड आरक्षित करने को कहा गया है। जिस तरह कोविड को लेकर जिलों में आरआरटी टीम अलर्ट पर रही उसी तरह इसके लिए अलर्ट पर हैं। उनको कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैंपल लेना और आइसोलेट करना वही सब काम करने के निर्देश हैं जैसे कोविड के समय थे।

सभी को किया गया जागरुक
सीएमओ ने बताया कि सभी नागरिकों को अलर्ट कर दिया गया है।अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर जागरुक किया जाएगा।साथ ही कोविड टेस्ट की भी व्यवस्था की गयी है। कोई लक्षण वाले व्यक्ति दिखते हैं तो उन्हें तुरंत आइसोलेट किया जाएगा। साथ ही उनके सैंपल कलेक्ट किए जाएंगे जिसे जांच के लिए केजीएसी व पूणे भेजे जाएगा।

यह है लक्षण

सीएमओं ने कहा की कोविड शार्ट समय में फैलता था. जबकि यह 21 दिन में फैलता है। दूसरा ये की कोविड किसी संक्रमित से थोड़ी देर मिलने पर फैलता है। लेकिन मंकीपॉक्स लंबे समय तक सम्पर्क में रहने पर फैलेगा। इसमें 1-2 दिन संपर्क में रहने पर फैलने की सम्भावना है। उन्होंने बताया की ये चेचक ग्रुप का नया वायरस है। इसमें चेहरे से चकत्ते शुरू होते है। साथ में बुखार, बदन दर्द, उलटी, आँखों में लाली. इसमें आइलोसेलश तब तक रहता है जब तक सभी घाव ठीक न हो जाएं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+