Gorakhpur News: MMMUT करने जा रहा यह खास पहल, युवाओं को होंगे ये फायदे
MMMUT University Gorakhpur Latest News Hindi Uttar Pradesh: "समस्या एवं परियोजना-आधारित शिक्षण को डिज़ाइन थिंकिंग के साथ समन्वयित कर रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशील तकनीकों को पोषित करना" विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का आयोजन मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 19 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक रणनीतियों से सुसज्जित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जिसमें समस्या-आधारित एवं परियोजना-आधारित शिक्षण को डिज़ाइन थिंकिंग के साथ एकीकृत कर छात्रों में रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमशील सोच को प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

प्रो. सरोज वाईकार गेस्ट ऑफ ऑनर तथा प्रो. दीपक एल. वाईकार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम प्रो. एस. के. सोनी, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग, एवं प्रो. प्रभाकर तिवारी, विभागाध्यक्ष, विद्युत अभियांत्रिकी विभाग, के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सिखा सिंह एवं डॉ. शेखर यादव (विद्युत अभियांत्रिकी विभाग), डॉ. विजय कुमार वर्मा एवं डॉ. मीनाक्षी चौधरी (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग) हैं। साथ ही सह-समन्वयक के रूप में डॉ. निखिल कुमार एवं डॉ. रोहित बाबू (विद्युत अभियांत्रिकी विभाग), तथा डॉ. नेहा मिश्रा एवं डॉ. प्रिंस कुमार सिंह (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications