पत्नी सारा की मौत के 5 साल बाद विधायक अमनमणि कर रहे दूसरी शादी, जानें कौन है उनकी नई दुल्हन
गोरखपुर। यूपी के महराजगंज की नौतनवां सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अमनमणि की यह दूसरी शादी है। गोरखपुर के एक निजी होटल में वह मध्य प्रदेश की ओशिन के साथ सात फेरे लेंगे। शादी की रस्मों में बेहद करीबी और परिवार के सदस्य ही मौजूद रहेंगे। विधायक के चाचा अजीत मणि त्रिपाठी ने बताया कि विवाह समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बता दें, अमनमणि ने 2013 में सारा सिंह के साथ लवमैरिज की थी। 2015 में सारा की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। हत्या का आरोपी अमनमणि पर ही है। मामले में सीबीआई जांच चल रही है।

एमपी के रीवा में रहता है ओशिन का परिवार
अमनमणि त्रिपाठी मध्य प्रदेश की ओशिन के साथ सात फेरे लेंगे। ओशिन का परिवार मध्य प्रदेश के रीवा में रहता है। शादी के कार्ड पर तिलक, सगाई का समय दिन में 12 बजे और विवाह का समय दोपहर दो बजे छपा है। परिवार और बेहद करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। शादी में भीड़ न होने पाए इसके लिए विधायक के परिवार की ओर से बेहद सतर्कता बरती गई। लॉकडाउन और कोरोना महामारी को देखते हुए भोजन की व्यवस्था की जगह मेहमानों को लंच पैकेट दिए जा रहे हैं।

अमनमणि पर ही है पहली पत्नी सारा की हत्या का आरोप
बता दें, विधायक अमनमणि की यह दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2013 में सारा सिंह ने लखनऊ के अलीगंज स्थित एक आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी। इस शादी से उनके परिवारवाले खुश नहीं थे। वहीं, सारा के परिवारवाले भी इस शादी से नाखुश थे। पांच साल पहले 2015 में सारा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अमनमणि पर ही पत्नी सारा की हत्या का आरोप लगा। इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। अब यह उनके जीवन की नई शुरुआत है।

साधारण तरीके से हो रही है शादी
अमनमणि त्रिपाठी आज यानी 30 जून को दोबारा शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी का कार्यक्रम गोरखपुर के एक निजी होटल में चल रहा है। विधायक की नई दुल्हन ओशिन पांडेय ब्राम्हण परिवार से ही हैं। लॉकडाउन की वजह से अमनमणि का शादी बहुत साधारण तरीके से हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications