Gorakhpur News: गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद,स्वर्ण व्यवसायी के मुंह में तमंचा डालकर मारी गोली

गोरखपुर के गुलरिहा में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी के मुंह में तमंचा डालकर गोली मार दी। व्यवसायी की हालत गंभीर है। बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

Gorakhpur News: गोरखपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस व प्रशासन की जरा सी भी खौफ उनकों नहीं है। शुक्रवार शाम बदमाशों ने गुलरिहा के चंबल घाटी स्थित ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले स्वर्ण व्यवसायी राजेश गुप्ता को मुंह में तमंचा डालकर गोली मार दी । राजेश गंभीर रुप से घायल हैं। जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।

goli

गोली लगते ही जमीन पर गिर गए राजेश
जानकारी के मुताबिक,राजेश गुप्ता की गुलरिहा के चंबल घाटी में ज्वेलरी की दुकान है। शुक्रवार शाम वह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनको रोका और बात करने लगे। बात करने के दौरान ही बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मार दी। वह जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की लेकिन वह फायरिंग करते हुए फरार हो गए। राजेश कर्महा गांव के रहने वाले हैं और जंगल डुमरी नंबर दो में सूर्यांश ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाते हैं।

एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+