Gorakhpur News: बिहार लोक सेवा आयोग के शिक्षक भर्ती परिणाम में विश्वविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम
Gorakhpur News: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित पीजीटी-टीजीटी परीक्षा में दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से शाम तक प्राप्त सूचना के अनुसार 80 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है।बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के दूसरे चरण में बीपीएससी ने शिक्षा विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय वर्ग 9वीं से 10वीं एवं 11वीं-12वीं के लिए परिणाम घोषित किये गये हैं। इन सभी परिणामों में विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सफलता हासिल की है।

विश्वविद्यालय से बीपीएससी परिणाम में सफल अभ्यर्थियों में मनोविज्ञान विभाग से अजय मिश्रा, सुमन वर्मा, निधि मद्धेशिया, निहारिका त्रिपाठी भौतिक विज्ञान विभाग से विजय कुशवाहा, शेषमणि यादव, विष्णु दत्त पाण्डेय, आदित्य, लवली गुप्ता *संगीत एवं ललित कला विभाग* से अमन कुमार रौनियार, मनीष विश्वकर्मा, प्रीति भारती, कृति वर्मा, तान्या सिंह, ऐश्वर्या पाण्डेय, मनिंद्र साहनी, राम उजागिर *रसायन विज्ञान विभाग* से विक्रांत कुमार सिंह, अंकित अग्रहरि, सौरभ सिंह, धीरज बरनवाल, रोमिल, मीनाक्षी जायसवाल *भूगोल विभाग* से अलोक सिंह, शैलेश गुप्ता, मनीष कुमार, अनंत कुमार, शीतल निगम, शिवांगी पाण्डेय, देवी राय, शिप्रा गुप्ता, मनीष जायसवाल, राम सिंह निषाद, प्रमोद कुमार गुप्ता, नेहा विश्वकर्मा *वनस्पति विज्ञान विभाग* रितेश राय, दीपक चौधरी, दिवाकर शुक्ला, लालसा शुक्ला, शैलेंद्र यादव, हेमंत चतुर्वेदी, सुमनलता, अनुराग, अश्वनी
राजनीति विज्ञान विभाग से चंद्रमौली पाण्डेय *उर्दू विभाग* से मोहम्मद साईद, नजमा खातून, दिशा अहमद *अंग्रेजी विभाग* से नीलम निषाद, आनंद क़ुमार *समाजशास्त्र विभाग* से प्रतिभा साहनी, छाया चौरसिया, अर्चना गुप्ता *इतिहास विभाग* से जय गोपाल मद्धेशिया, समर पाल यादव, दीपक कुमार, कुमारी ज्योत्सना मिश्र *संस्कृत विभाग* से दुर्गावती कुशवाहा, तन्वी सिंह, दिनेश कुमार मौर्या, संध्या त्रिपाठी, अंतरवासी, *हिन्दी विभाग* से आशीष कुमार मिश्र, पूनम चौधरी, अश्वनी सिंह *शिक्षा शास्त्र विभाग* से मनोज सिंह, हिमांशु ओझा, प्रियंका सिंह, सव्यसाची राम त्रिपाठी, हिमाद्रि मिश्रा, शालिनी पटेल, मनीष मल्ल, जूही श्रीवास्तव, रंजय, आदर्श, रेखा, रिपुरारी तिवारी, हरिओम सिंह, दिवाकर यादव, आशुतोष कुमार यादव, विक्रांत कुमार बर्णवाल, नेहा कुमारी, नेहा यादव, आंचल राय, दिनेश कुमार मौर्य आदि शामिल हैं।
कुलपति प्रो. पूनम टण्डन जी ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि यहाँ के छात्रों में अपार संभावनाएँ हैं और उन्होंने हाल के बीपीएससी शिक्षक चयन परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त कर इसे प्रमाणित भी किया। बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों को मिली सफलता से विश्वविद्यालय के गौरव में अभिवृद्धि हुई है। बीपीएससी में सफल अभ्यर्थियों से अन्य छात्रों को प्रेरणा मिलेगी और इससे विश्वविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति एक वातावरण तैयार होगा।
DDU University Gorakhpur के दो महत्वपूर्ण शोध परियोजनाओं को मिली मंजूरी, किसानों को होगा यह फायदा
विश्वविद्यालय में इसी सन्दर्भ से हाल ही में दिसंबर में होने वाली यूजीसी-नेट जेआरएफ़ परीक्षा के लिए बड़ी सक्रियता के साथ इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लासेज चलाई गईं। विश्वविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ाने के लिए कोचिंग क्लासेज़ और अभिमुखन कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किए जाने का प्रयास किया जाएगा।
यहाँ यह बताना उल्लेखनीय है कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से शिक्षक के 1,70,461 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से कक्षा 1 से 5, कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदन माँगे गये थे और अलग अलग चरणों में इसकी परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस सभी परीक्षाओं के परिणाम क्रमिक रूप से जारी हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications