मौत से पहले मनीष गुप्ता ने किसे किया था आखिरी फोन, जिसकी रिकॉर्डिंग से खुला 'पुलिस का काला सच'
मौत से पहले मनीष गुप्ता ने किसे किया था आखिरी फोन, जिसकी रिकॉर्डिंग से खुला 'पुलिस का काला सच'
गोरखपुर, 01 अक्टूबर: कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष कुमार गुप्ता (36) की गोरखपुर में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। तो वहीं, मनीष की पिटाई और मौत से पहले का एक ऑडियो वायरल हुआ है। यह ऑडियो मनीष गुप्ता का बताया जा रहा है, जिसमें वो अपने भांजे दुर्गेश से बात कर रहे हैं। वायरल हुए ऑडियो में मनीष अपने भांजे दुर्गेश से कहते हुए सुनाई पड़ रहे है कि दुर्गेश बेटा माहौल बिगड़ रहा है...पुलिस हमलोगों को थाने ले जा रही है, जरा देखो।
Recommended Video

मनीष की अपने भांजे दुर्गेश से थी यह अंतिम बातचीत
मनीष गुप्ता की अपने भांजे दुर्गेश बाजपेई से यह अंतिम बातचीत थी। दुर्गेश के पास रात 12:15 के करीब मनीष का फोन आया था, उन्होंने कहा कि बेटा कुछ पुलिस वाले आए हैं। उनकी बातचीत की सामने आए ऑडियो में यह तो एकदम साफ है कि मनीष के साथ पुलिस दुर्व्यवहार कर रही थी। मनीष की बातचीत एकदम सामान्य है। वह सर कहकर बात कर रहे हैं पर पुलिसवाले उन्हें अपराधी तरह ट्रिट कर रहे हैं।

ऑडियो रिकॉर्डिंग से खुला 'पुलिस का काला सच'
हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, मनीष गुप्ता ने अपने भांजे दुर्गेश के पास आखिर फोन कॉल किया था, जिसमें वो पुलिस के आने की सूचना देते हैं। मनीष कहते हैं कि बेटा हम लोग सो रहे थे। आधी रात को पुलिस आ गई है। जब दरवाजा खोला तो बोले कि अपनी आईडी दिखा दो कप्तान साहब का आदेश है तो उन्होंने अपनी आईडी दिखा दी। हालांकि, ऑडियों में मनीष पुलिसवालों से पूछते हुए सुनाई दे रहा है कि सर, आप लोग क्यों आए हैं। पुलिसवाले बताते हैं कि यह रूटीन चेकिंग है। मनीष यही बात भांजे दुर्गेश को बताते हैं। फिर वह पूछते हैं कि कौन थाना है? मनीष यह भी उन्हीं से पूछकर बताते हैं।

वायरल ऑडियों के मुताबिक किसी हड़बड़ी में नहीं था मनीष
इसी बातचीत के बीच पुलिसवाले थाने ले जाने की बात कहते हैं। इस बीच मनीष अपने भांजे से कहते हैं बेटा बात खराब हो रही है जरा देख लो। मनीष कहते हैं कि मैं एसपी से बात करता हूं। उसके बाद फोन कट जाता है। मृतक मनीष गुप्ता के एक ऑडियो ने पुलिस की थ्योरी की पोल खोल दी है। पुलिस ने यह बताया था कि हड़बड़ी में गिर जाने से मनीष के सिर में चोट लग गई। जिस वजह से उसकी मौत हुई जबकि ऑडियो सुनने से लग रहा है कि मनीष हड़बड़ी में नही है और वह पुलिस वालों से घिरा है और बेगुनाह होने का सबूत देने का आग्रह करता दिख रहा है। बातचीत के दौरान पुलिस वाले उसे चुप रहने को कह रहे हैं। यह ऑडियो बता रहा है कि मनीष कतई हड़बड़ी में नहीं हैं।

FIR न दर्ज कराएं, पुलिसवालों का परिवार बर्बाद हो जाएगा: बोले अधिकारी
मनीष गुप्ता की मौत के बाद पुलिस पर मामले का दबाने का आरोप लगा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुआ यह वीडियो गोरखपुर के डीएम और एसपी के साथ पीड़ित परिवार की बातचीत का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, गोरखपुर के डीएम विजय किरण आनंद और एसएसपी डॉ. विपिन टाडा बीआरडी मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के अंदर बंद कमरे में मनीष गुप्ता के परिवार से मान-मनव्वल कर रहे हैं। वीडियो में अधिकारी पीड़ित परिवार को समझा रहे हैं कि अगर केस दर्ज कराया तो पुलिसवालों का परिवार बर्बाद हो जाएगा, इसलिए एफआईआर न करें। उन्हें नौकरी का प्रलोभन भी दिया जा रहा है, लेकिन मृतक की पत्नी मौत के बदले मौत की सजा की बात पर अड़ी हुई हैं।

पीड़ित परिवार से बोले डीएम- सालों तक काटने पड़ेगे कोर्ट-कचहरी के चक्कर
वीडियो के मुताबिक, गोरखपुर के डीएम पीड़ित परिवार से कहते हैं, आप के मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से जांच होगी। मैं और कप्तान साहब स्वयं इसकी निगरानी करेंगे, यह मैं आप को आश्वासन देता हूं। मेरी इतनी बात रख लीजिए। मेरा यह अनुरोध मान लीजिए, मैं आप को एक बड़े भाई की हैसियत से कह रहा हूं। डीएम आगे कहते हैं, एक बार मुकदमा होने पर आप को अंदाजा नहीं है, मुझे पता नहीं आप कितना जानते हैं, सालो तक कोर्ट-कचहरी में परेशाना होना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications