Gorakhpur News: पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने वाली महिला ने प्रेमी पर लगाए हत्या के आरोप

गोरखपुर गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की एक वर्षीय बेटी की पटकर हत्या कर दी। महिला युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। महिला ने गोरखनाथ थाने पहुंचकर प्रेमी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर गोरखनाथ क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की एक वर्षीय बेटी की पटकर हत्या कर दी। महिला युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। महिला ने गोरखनाथ थाने पहुंचकर प्रेमी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

crime

जानकारी के मुताबिक, एक माह पूर्व पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने वाली महिला शाहपुर थानाक्षेत्र के शक्ति नगर कॉलोनी की रहने वाली है। उसका विवाह पश्चिम चंपारण (बिहार) के भैरोगंज, सिरौना निवासी राजेश यादव के साथ हुआ था। लेकिन वह उसे छोड़कर दस नंबर बोरिंग के पास रहने वाले आशीष गुप्ता के साथ लिव इन में रहती थी। उसकी एक साल की बेटी भी उसके साथ रहती थी। प्रेमी और महिला में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। प्रेमी ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पति राजेश को इसकी जानकारी हुई और उसने बेटी का अंतिम संस्कार किया। उसने पत्नी को अपने साथ ले जाने से मना कर दिया।

थानाध्यक्ष गोरखनाथ ने बताया कि महिला अपने प्रेमी के साथ एक माह से रह रही थी। उसके साथ उसकी एक साल की बेटी भी रह रही थी। दोनों में हुए विवाद ने व्यक्ति ने बच्ची को फर्श पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+