प्रेमी संग 3 साल से लिव-इन में थी शादीशुदा महिला, उसने शक में उतारा मौत के घाट

Gorakhpur news, गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में पुलिस ने बीते दिनों महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे शक था कि महिला का किसी से अवैध संबंध है, इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्‍या में इस्तेमाल चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्‍यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खेत में पड़ी मिली थी लाश

खेत में पड़ी मिली थी लाश

एसपी नार्थ अरविन्‍द कुमार पांडेय ने बताया कि गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके में अज्ञात युवती की लाश मिली थी। युवती की हत्‍या कर उसकी लाश को खेत में फेंक दिया गया था। युवती की पहचान शाहपुर इलाके के पादरी बाजार के रहने वाले राममिलन की पुत्री डिम्‍पल भुज के रूप में हुई। उसकी बहन प्रिया ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की।

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी

पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी

प्रिया ने बताया कि बहन की शादी पिपराइच इलाके के वार्ड नंबर दो में रहने वाले पप्‍पू के साथ हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी ननिहाल में रहती है। चार साल पहले उसने अपने पति को छोड़ दिया था और वो चौरीचौरा के पोखरभिण्‍डा गांव के रहने वाले विक्रम जायसवाल के साथ रह रही थी। एक महीने पहले वो नाराज होकर उसके पास रहने चली आई थी।

प्रेमी ने कबूल किया जुर्म

प्रेमी ने कबूल किया जुर्म

पुलिस ने जांच की तो डिम्‍पल का प्रेमी घर से फरार मिला। पुलिस ने रविवार को घेराबंदी कर उसे चौरीचौरा इलाके के मंझना नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया और हत्‍या की बात कुबूल कर ली। उसने बताया कि उसे शक था कि डिम्‍पल का किसी और के साथ अवैध संबंध हो गया है। इसी शक में उसने सुनियोजित ढंग से उसकी हत्‍या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+