Indian Railway: मैलानी-शाहगढ़ उद्घाटन स्पेशल ट्रेन का कल से होगा शुभारंभ, इन स्टेशनों होकर गुजरेगी

Railway News Update: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु नव अमान परिवर्तित मैलानी-शाहगढ़ रेलखण्ड पर उद्घाटन विशेष गाड़ी 05030/05029 मैलानी-शाहगढ़-मैलानी उद्घाटन विशेष गाड़ी के संचलन का शुभारम्भ 09 नवम्बर, 2023 को किया जायेगा। इस उद्घाटन विशेष गाड़ी के ठहराव एवं समय निम्नवत रहेगा।

उद्घाटन विशेष गाड़ी

05030 मैलानी-शाहगढ़ उद्घाटन विशेष गाड़ी 09 नवम्बर, 2023 को मैलानी से 12.15 बजे प्रस्थान कर अकेला हंसपुर से 12.26 बजे, सेहरा मऊ से 12.50 बजे, कुरैया से 12.59 बजे, दुधिया खुर्द से 13.08 बजे, उदैयापुर से 13.14 बजे, पूरनपुर से 13.26 तथा प्रसादपुर से 13.37 बजे छूटकर शाहगढ़ 13.55 बजे पहुंचेगी।

train

वापसी यात्रा में 05029 शाहगढ़-मैलानी उद्घाटन विशेष गाड़ी 09 नवम्बर, 2023 को शाहगढ़ से 15.30 बजे प्रस्थान कर प्रसादपुर से 15.38 बजे, पूरनपुर से 15.55 बजे, उदैयापुर से 16.02 बजे, दुधिया खुर्द से 16.09 बजे, कुरैया से 16.17 बजे, सेहरा मऊ से 16.26 बजे, अकेला हंसपुर से 16.32 बजे छूटकर मैलानी 17.00 बजे पहुॅचेगी।

रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में 06 नवम्बर, 2023 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस, सीवान द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-01 पर गाड़ी संख्या-15128 से महिला यात्री का चेन छीनकर भाग रही एक महिला को गिरफ्तार किया गया एवं गाड़ी संख्या-14674 से यात्री का मोबाइल छीनकर भाग रहे दो चोरों को गिरफ्तार किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+