बिहार से गायब 4 युवतियां लखनऊ से बरामद, गोरखपुर जीआरपी को सौंपा
गोरखपुर। बिहार के पश्चिमी चंपारण से बीते कई दिनों से गायब चार युवतियों का लखनऊ जीआरपी पुलिस ने आखिरकार सुराग लगा लिया। दरअसल, लखनऊ जीआरपी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि बिहार से गायब चार लड़कियां आनंद बिहार से सप्तक्रांति एक्सप्रेस से लखनऊ की तरफ जा रही हैं। इसके बाद लखनऊ जीआरपी सक्रिय हुई और सप्तक्रांति एक्सप्रेस में खोजबीन की, जिसके बाद लड़कियां बरामद हो गईं।
लड़कियों को गोरखपुर लेकर पहुंची पुलिस
लड़कियों के बरामद होने के बाद लखनऊ की जीआरपी पुलिस उन्हें लेकर गोरखपुर पहुंची, जहां सुबह 4:00 बजे से 10:00 बजे तक आरपीएफ, जीआरपी और सिविल महिला पुलिस ने लड़कियां की सुपुर्दगी लेने से इनकार कर दिया। बाद में लखनऊ जीआरपी ने अपने अधिकारियों से बात की और लड़कियों को गोरखपुर जीआरपी को सौंप दिया।
बिहार पुलिस से किया संपर्क
गोरखपुर की जीआरपी पुलिस ने लड़कियों को कस्टडी में लेकर उनके परिजन तक पहुंचाने के लिए बिहार के पश्चिमी चंपारण पुलिस से संपर्क किया। लड़कियों को लेने के लिए बिहार से पुलिस रवाना हो गई है।
ये भी पढ़ें: क्या साक्षी-अजितेश शादी के पीछे है कोई साजिश, क्यों आया BJP MLA श्याम बिहारी का नाम?