Indian Railway: जबलपुर-लखनऊ एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त,यात्रा से पूर्व देखें पूरी लिस्ट

Railway Update News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु गोरखपुर कैण्ट यार्ड रिमाडलिंग एवं गोरखपुर कैण्ट-कुसम्ही तृतीय लाइन के कमीशनिंग हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन 06 से 11 सितम्बर, 2023 तक निम्नवत किया जा रहा है। इसकी सूचना पूर्व में जारी की जा चुकी है, जिसमें कुछ परिवर्तन निम्नवत् किया जा रहा है। नॉन इंटरलॉक कार्य के उपरान्त 11 सितम्बर, 2023 को रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर सर्किल द्वारा निरीक्षण किया जायेगा।

गोरखपुर कैण्ट यार्ड रिमाडलिंग होने के पश्चात सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित हो जायेगा तथा यहाँ पर लाइनें एवं प्लेटफार्म संख्या बढ़ जायेगी और यहाँ से गाड़ियां चलाई जा सकेंगी। तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में विस्तार होने के फलस्वरूप अधिक गाड़ियों का संचलन होगा तथा गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा। परिणामस्वरूप लिंक रेक की अनुपलब्धता के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत किया जायेगा।

train

निरस्तीकरण

- लखनऊ जं. से 08 से 12 तक चलने वाली 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

- लखनऊ जं. से 09 से 13 तक चलने वाली 15206 जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

पूर्व में दी गयी सूचना के अनुसार 15083/15084 छपरा-फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस लखनऊ-छपरा-लखनऊ जं. के मध्य चलायी जा रही थी। अब यह गाड़ी शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट करते हुए ऐशबाग-छपरा-ऐशबाग के मध्य चलायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+