UP: गोरखपुर में जल्द निर्मित होगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मिलेंगी यह सुविधाएं
गोरखपुर में जल्द ही अंतरराज्यीय बस टर्मिनल निर्माण का कार्य शुरु हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है।

Gorakhpur News: सीएम सिटी गोरखपुर में परिवहन सेवाओं को विस्तार देने के क्रम में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का जल्द ही निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण 11 एकड़ जमीन में होगा। कालेसर जीरो प्वाइंट पर यह निर्मित किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर विकास प्राधिकरण कालेसर के पास दो सौ एकड़ जमीन खरीद रहा है। इसी जमीन में 11 एकड़ में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के साथ ही आवासीय व व्यवसायिक प्लाट भी निर्मित किए जाएंगे। गोरखपुर के कालेसर में बस टर्मिनल के निर्माण के बाद यात्रियों को यहीं यही से प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, बिहार, सहित देश के कई अन्य हिस्सों के लिए बस मिल जाएगी।
गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण के लिए रुप रेखा तैयार कर ली गयी हैे। 11 एकड़ में बनने वाला यह बस टर्मिनल अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। यात्रियों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
15 एकड़ में बनेगा सौ ऊर्जा प्लांट
सरकार ने गीडा क्षेत्र में सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयारी की है। सरकार ने यह निर्णय ग्रीन एनर्जी को लेकर लिया है। सौर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगी। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications