Gorakhpur: जानिए कौन है यह शख्स,है इंटर पास और चलाता है हॉस्पिटल
गोरखपुर पुलिस ने बिना डिग्री के हॉस्पिटल चला रहे डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई वर्षों से इसका संचालन कर रहा है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में एक पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो बिना डिग्री के हॉस्पिटल चला रहा था। रंजीत निषाद सिर्फ इंटर पास है और अस्पताल संचालन के साथ ही मरीजों का उपचार भी करता था। वह कई ऑपरेशन भी कर चुका है। जिस डॉक्टर के नाम से पंजीयन है वह वहां कभी नहीं गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी में है।
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि गुलरिहा के भटहट में सत्यम हाॅस्पिटल का संचालक रंजीत निषाद कई सालों से बिना डिग्री के इसे चला रहा था। साथ ही मरीजों का उपचार भी करता था।
तीन जनवरी को उसकी लापरवाही से एक गर्भवती की मृत्यु हुई थी। इसके बाद उसे गैर इरादतन हत्या, जालसाजी सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया था।वह नाम बदल कर अस्पताल चला रहा था। पहले चिराग फिर प्रियांशु और अब सत्यम के नाम से हॉस्पिटल चला रहा था।
एसएसपी ने सीएमओ को पत्र लिखकर जनपद में पंजीकृत सभी हॉस्पिटलों की सूची सार्वजनिक करने को कहा है। इसके साथ ही जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि टीम बनाकर फर्जी अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई की जाय।
गुलरिहा थाना पुलिस ने जैनपुर गांव के काजीपुर टोला निवासी रामदवन की तहरीर पर रंजीत निषाद पुत्र सुबाष निवासी जैनपुर टोला सत्यनगर के विरुद्ध मुदकमा दर्ज किया। अस्पताल के पर्चे पर डा.बृजेश शुक्ला, डा.रेनू मिश्रा, डा.निर्भय सिंह, डा.सुनील कुमार, डा.डीके तिवारी, डा.विनोद शर्मा, डा.कमलेश यादव, डा.शबनम बानो एवं डा.पीके बक्शी का नाम था।सभी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications