Railway Update: रेलवे ने निरस्त की ये ट्रेनें,कई का बदला मार्ग,यहां देखें पूरी अपडेट

रेलवे ने कई कारणों से कुछ ट्रेनों को मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही कई ट्रेनों के मार्गदशन परिवर्तन भी किया गया है।

train

Gorakhpur News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचलन बढ़ाया है। जिसमें 02565 व 02566 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा (वाया हसनपुर रोड) सुपर फास्ट विशेष गाड़ी का संचलन 04 से 08 दिसम्बर, 2022 तक सहरसा से 05 फेरों तथा 06 से 09 दिसम्बर, 2022 तक नई दिल्ली से 04 फेरों के लिए चलायी जा रही है। 02565 सहरसा-नई दिल्ली सुपर फास्ट विशेष गाड़ी 04 से 08 दिसम्बर, 2022 तक सहरसा से 05.00 बजे प्रस्थान कर खगड़िया से 06.10 बजे, समस्तीपुर से 08.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 09.35 बजे, छपरा से 12.17 बजे, गोरखपुर से 15.15 बजे, ऐशबाग से 20.25 बजे तथा कानपुर अनवरगंज 22.10 बजे छूटकर नई दिल्ली 05.10 बजे पहुँच रही है।

वापसी यात्रा 02566 नई दिल्ली-सहरसा सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 06 से 09 दिसम्बर, 2022 तक नई दिल्ली से 17.55 बजे प्रस्थान कर कानपुर अनवरगंज से 23.55 बजे, ऐशबाग से 01.35 बजे, गोरखपुर से 06.50 बजे, छपरा से 10.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 12.50 बजे, समस्तीपुर से 13.50 बजे तथा खगड़िया से 15.55 बजे छूटकर सहरसा 18.05 बजे पहुँचेगी।

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल पर स्थित गरवा रोड, टोलरा एवं रजहरा स्टेशन पर प्री-नॉन इन्टरलॉक/नॉन इन्टरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन निम्नवत किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन
- रांची से 07 से 20 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मूरी जं.-बोकारो स्टील सिटी-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन के रास्ते चलायी जायेगी।
- बनारस से 07 से 20 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस परिवर्तित डेहरी ऑन सोन-गया-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो-बोकारो स्टील सिटी-मूरी जं. के रास्ते चलायी जायेगी।
- सम्बलपुर से 07 से 20 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मूरी जं.-बोकारो स्टील सिटी-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन के रास्ते चलायी जायेगी।
- बनारस से 07 से 20 दिसम्बर, 2022 तक चलने वाली 18312 बनारस-सम्बलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित डेहरी ऑन सोन-गया-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो-बोकारो स्टील सिटी-मूरी जं. के रास्ते चलायी जायेगी।

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
रेलवे ने घने कोहरे से होने वाली परिचालनिक कठिनाइयों के कारण चलने वाली 14231 व 14232 प्रयागराज संगम-बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को 01 मार्च, 2023 तक निरस्त किया गया है।विशेष कारणों से 07 एवं 08 दिसम्बर, 2022 को पटना जं.-थावे-पटना जं. विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+