Holy Special कई ट्रेनों का रेलवे ने बढ़ाया संचलन,देखें पूरी लिस्ट

रेलवे ने होली पर्व पर यात्रियों की होने वाली भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनों का संचलन बढ़ाया है। जिसमें सहरसा-अंबाला एक्सप्रेस, चंडीगढ़ गोरखपुर चंढ़ीगढ़ एक्सप्रेस शामिल है।

train

Gorakhpur News: रेलवे ने होली त्यौहार के मद्देनजर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ देखते हुए 05577-05578 सहरसा-अम्बाला कैंट-सहरसा द्वि-सप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन 10 से 17 मार्च, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को सहरसा से तथा 12 से 19 मार्च, 2023 तक प्रत्येक रविवार एवं वृहस्पतिवार को अम्बाला कैंट से 03 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

05577 सहरसा-अम्बाला कैंट होली विशेष गाड़ी 10 से 17 मार्च, 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को सहरसा से 19.10 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर से 19.30 बजे, मानसी से 20.14 बजे, खगड़िया से 20.26 बजे, हसनपुर रोड से 21.07 बजे, समस्तीपुर से 21.55 बजे, दरभंगा से 23.10 बजे, कमतौल से 23.37 बजे, दूसरे दिन जनकपुर रोड से 00.12 बजे, सीतामढ़ी से 00.55 बजे, बैरगनिया से 01.42 बजे, रक्सौल से 02.35 बजे, नरकटियागंज से 03.35 बजे, बगहा से 04.17 बजे, गोरखपुर से 07.45 बजे, सीतापुर से 13.40 बजे, मुरादाबाद से 18.00 बजे तथा सहारनपुर से 21.40 बजे छूटकर अम्बाला कैंट 23.15 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में 05578 अम्बाला कैंट-सहरसा होली विशेष गाड़ी 12 से 19 मार्च, 2023 तक प्रत्येक रविवार एवं वृहस्पतिवार को अम्बाला कैंट से 03.40 बजे प्रस्थान कर सहारनपुर से 05.10 बजे, मुरादाबाद से 09.10 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोरखपुर से 21.00 बजे, बगहा से 23.22 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.15 बजे, रक्सौल से 01.40 बजे, बैरगनिया से 02.45 बजे, सीतामढ़ी 03.25 बजे, जनकपुर रोड से 03.47 बजे, कमतौल से 04.12 बजे, दरभंगा से 04.50 बजे, समस्तीपुर से 06.00 बजे, हसनपुर रोड से 06.55 बजे, खगड़िया से 08.00 बजे, मानसी से 08.12 बजे तथा सिमरी बख्तियारपुर से 08.44 बजे छूटकर सहरसा 09.45 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में एस.एल.आर. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 14, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 24 कोच लगाये जायेगे।

चण्डीगढ़-गोरखपुर-चण्डीगढ़ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी
04518-04517 चण्डीगढ़-गोरखपुर-चण्डीगढ़ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन चण्डीगढ़ से 02 एवं 09 मार्च, 2023 दिन वृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 03 एवं 10 मार्च, 2023 दिन शुक्रवार को 02 फेरों के लिये किया जायेगा। 04518 चण्डीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 02 एवं 09 मार्च, 2023 को चण्डीगढ़ से 23.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अम्बाला कैण्ट से 00.25 बजे, सहारनपुर से 02.30 बजे, मुरादाबाद से 06.20 बजे, बरेली से 07.42 बजे, लखनऊ से 11.45 बजे, गोण्डा से 15.35 बजे तथा बस्ती से 16.35 बजे छूटकर गोरखपुर 18.20 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04517 गोरखपुर-चण्डीगढ़ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 03 एवं 10 मार्च, 2023 को गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 23.04 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.40 बजे, लखनऊ से 03.20 बजे, बरेली से 07.02 बजे, मुरादाबाद से 08.48 बजे, सहारनपुर से 12.07 बजे तथा अम्बाला कैण्ट से 13.25 बजे प्रस्थान कर चण्डीगढ़ 14.10 बजे पहुंचेगी ।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+