Indian Railway : होली पर चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें,यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने यात्रियों की राहत के लिए होली पर स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। गोरखपुर से तीन व छपरा से दो स्पेशल ट्रेनें जल्द ही चलायी जाएंगी।

train

Gorakhpur News: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने होली पर्व पर स्पेशल ट्रेने चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से तीन और छपरा से दो ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा था। जिसे स्वीकृत मिल चुकी है। जल्द ही ट्रेनों की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

इन ट्रेनों में गोरखपुर से बांद्रा,अमृतसर व अर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन शामिल है। इसके साथ ही छपरा से दिल्ली व पनवेल के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे त्यौहारों पर यात्रियों को राहत मिलेगी। अभी से ही होली पर अधिकांश ट्रेने बुक हो चुकी हैं। ऐसे में यात्री परेशान है।

21 जनवरी,2022 को गाड़ी संख्या-20103 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी द्वारा टेªन के एक कोच से 14 वर्ष के एक बच्चे को लावारिस हालत में पाकर गोरखपुर पोस्ट पर लाया गया, जिसे चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। रेलवे सुरक्षा बल,छपरा द्वारा स्टेशन के वेटिंग हाल से 18 वर्ष के एक विक्षिप्त युवक से पूछताछ कर उसके परिजनों से सम्पर्क कर सुपुर्द किया गया ।

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतत प्रयासरत है।19 जनवरी को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल,मऊ द्वारा गाड़ी संख्या-14650 से यात्री का छूटा हुआ एक ट्राली बैग बरामद कर मऊ पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल,बलिया द्वारा गाड़ी संख्या-14650 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर स्टेशन मास्टर,सुरेमनपुर के पास जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । 20 जनवरी को रेलवे सुरक्षा बल,मऊ द्वारा रेल मदद से प्राप्त सूचना पर गाड़ी संख्या 15008 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर मऊ पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । 20 जनवरी को गाड़ी संख्या-20103 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट स्टाफ द्वारा गाड़ी से छूटा हुआ एक बैग बरामद कर गोण्डा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । 21 जनवरी को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,लखनऊ की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट स्टाफ,गोरखपुर द्वारा गाड़ी संख्या-15708 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर गोरखपुर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल,मऊ स्कोर्ट स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-15008 से यात्री का छूटा हुआ एक बैग बरामद कर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । 22 जनवरी को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल,सीवान द्वारा गाड़ी संख्या-12554 के कोच से यात्री का छूटा हुआ एक झोला बरामद किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया है।

Recommended Video

      Indian Railway: भारत में चलती है ऐसी TRAIN, जो कराती है यात्रियों को Free में सफर | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+