Indian Railway: लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें होगी पुनर्निर्धारित, देखें पूरी लिस्ट
Railway News Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु मध्य रेलवे के लोकमान्य तिलक टर्मिनस यार्ड रिमाडलिंग कार्य हेतु ब्लाॅक दिये जाने के कारण गाड़ियों का पुनर्निर्धारण, नियंत्रण एवं शार्ट टर्मिनेशन निम्नवत् किया जायेगा।
पुनर्निर्धारण
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस पुनर्निर्धारित कर 13 फरवरी, 2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निर्धारित समय 00.35 बजे के स्थान पर 01.20 बजे तथा 16 फरवरी, 2024 को 01.25 बजे चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस पुनर्निर्धारित कर 13 फरवरी, 2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निर्धारित समय 11.30 बजे के स्थान पर 12.15 बजे तथा 18 फरवरी, 2024 को 15.30 बजे चलायी जायेगी।

- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 फरवरी, 2024 को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस पुनर्निर्धारित कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निर्धारित समय 10.55 बजे के स्थान पर 15.20 बजे चलायी जायेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 फरवरी, 2024 को चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस पुनर्निर्धारित कर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निर्धारित समय 13.50 बजे के स्थान पर 15.50 बजे चलायी जायेगी।
नियंत्रण
- बलिया से 13 एवं 14 फरवरी, 2024 को चलने वाली 11072 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 95 मिनट एवं नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- जयनगर से चलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 13 फरवरी, 2024 को 35 मिनट एवं 15 फरवरी, 2024 को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- गोरखपुर से चलने वाली 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 13 फरवरी, 2024 को 70 मिनट एवं 15 फरवरी, 2024 को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- अयोध्या कैंट से 13 फरवरी, 2024 को चलने वाली 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
- गोरखपुर से चलने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 13 फरवरी, 2024 को 50 मिनट एवं 14 फरवरी, 2024 को 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
शार्ट टर्मिनेशन-
- बनारस से 17 फरवरी, 2024 को चलने वाली 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस के स्थान पर ठाणे में यात्रा समाप्त करेगी।












Click it and Unblock the Notifications