रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शुरु की स्पेशल ट्रेनें,यहां देखे पूरी लिस्ट
रेलवे ने गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-सीवान अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।यह प्रतिदिन अपने निर्धारित समय चलेगी।यात्रियों की सुवधा के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से अक्सर जरूरी कदम उठाए जाते रहे हैं। यात्रियों को सीटों के लिए होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए रेलवे की ओर से कुछ स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं शुरु की हैं। रेलवे ने गोरखपुर-नरकटियागंज और गोरखपुर-सीवान अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित स्पेशल पांच अगस्त से अगली सूचना तक प्रतिदिन गोरखपुर से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर नरकटियागंज शाम 5.45 बजे पहुंचेगी।
जानकारी के मुताबिक, 05039 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल पांच अगस्त से ही प्रतिदिन नरकटियागंज से 18.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 12.10 बजे पहुंचेगी । ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
जबकि 05036 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित स्पेशल छह अगस्त से अगली सूचना तक प्रतिदिन गोरखपुर से सुबह 05.30 बजे प्रस्थान कर सीवान 10.20 बजे पहुंचेगी। 05035 सीवान-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल छह अगस्त से ही प्रतिदिन सीवान से शाम 5.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर रात 10.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एसएलआर के दो कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications