Indian Railway: गोमतीनगर- नकहा जंगल एक्सप्रेस रेलवे ने बहाल की ये ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Indian Railway News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल के बुढ़वल-सीतापुर रेल खण्ड पर प्री-नान इण्टरलॉक, नान इण्टरलॉक एवं मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण हेतु 14 से 20 अक्टूबर,2023 तक निरस्त की गई 15082 गोमतीनगर-नकहा जंगल एक्सप्रेस का संचलन 20 अक्टूबर,2023 से पूर्ववत बहाल कर दिया गया है।
जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर जोधपुर से 19, 21, 23 एवं 26 अक्टूबर,2023 को प्रस्थान करने वाली 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस एवं अहमदाबाद से 19, 21, 23, 24 एवं 26 अक्टूबर,2023 को परिवर्तित मार्ग से चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का संचलन पूर्ववत निर्धारित मार्ग से बहाल कर दिया गया है।

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12535 लखनऊ जं0-रायपुर द्विसाप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस का 19 अक्टूबर,2023 से एवं 12536 रायपुर-लखनऊ जं0 द्विसाप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस का 20 अक्टूबर,2023 से उत्तर मध्य रेलवे के अतर्रा स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव अगली सूचना तक निम्नवत प्रदान किया गया है।
12535 लखनऊ जं0-रायपुर द्विसाप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस 19 अक्टूबर,2023 से अतर्रा स्टेशन पर 18.42 बजे पहुंचकर 18.44 बजे छूटेगी । इसी प्रकार 12536 रायपुर-लखनऊ जं0 द्विसाप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस 20 अक्टूबर,2023 से अतर्रा स्टेशन पर 23.38 बजे पहुंचकर 23.40 बजे छूटेगी ।












Click it and Unblock the Notifications