Indian Railway: भारतीय रेलवे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिये पूर्वाेत्तर रेलवे से तीन खिलाड़ी चयनित
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ियों के निरन्तर शानदार प्रदर्शन को देखते हुये चंडीगढ़ में आयोजित रणजी ट्राफी में भाग ले रही भारतीय रेलवे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिये पूर्वाेत्तर रेलवे से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
चंडीगढ़ में आयोजित इस रणजी ट्राफी में पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ी सर्वश्री उपेन्द्र यादव, साहिब युवराज एवं युवराज सिंह भारतीय रेल की टीम का हिस्सा हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के उपेन्द्र यादव प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

पूर्वाेत्तर रेलवे क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का चयन रणजी ट्रॉफी हेतु भारतीय रेल की टीम में होने पर पूर्वाेत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष श्रीश चन्द्र श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह एवं क्रिकेट कोच श्री रंजीत यादव ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।
रेलवे महिला कल्याण केन्द्रीय संगठन, दिल्ली के निर्देशन में सम्पूर्ण भारतीय रेल पर क्षेत्रीय रेल एवं मंडल स्तर पर महिला कल्याण संगठन द्वारा विगत दिनों ड्रांइग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा भी इस प्रकार का आयोजन मुख्यालय, गोरखपुर में किया गया।
ड्रांइग एवं पेन्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को महाप्रबन्धक एवं अध्यक्ष, महिला कल्याण संगठन सौम्या माथुर के निर्देश पर संगठन की उपाध्यक्ष हेमलता सिंह ने 11 जनवरी, 2024 को रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications