Indian Railway: सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस का ओबरा डैम स्टेशन पर होगा प्रायोगिक ठहराव

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15073/15074 सिंगरौली-टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस का पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल अन्तर्गत ओबरा डैम स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान किया जायेगा।

फलस्वरूप सिंगरौली से 17 फरवरी,2024 से चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस ओबरा डैम स्टेशन पर 17.30 बजे पहुंचकर 17.32 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार टनकपुर से 19 फरवरी,2024 से चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस ओबरा डैम स्टेशन पर 06.16 बजे पहुंचकर 06.18 बजे प्रस्थान करेगी।

train

पूर्वोत्तर रेलवे पर 68वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार वितरण का आयोजन 16 फरवरी, 2024 को अपराह्न 03.00 बजे रेलवे प्रेक्षागृह, गोरखपुर में किया जायेगा। महाप्रबन्धक सौम्या माथुर वर्ष-2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 57 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये सम्मानित करेंगी। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अन्तर्मण्डलीय 30 शील्ड एवं 03 ट्रॉफी प्रदान किया जायेगा।

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के बदलाव पर आधारित पुस्तक 'छोटी लाइन' का विमोचन महाप्रबंधक, सौम्या माथुर द्वारा किया जाएगा। रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
13 फरवरी, 2024 को गाड़ी संख्या 15083 में टिकट निरीक्षक को 11 एवं 12 वर्ष के 02 बच्चे लावारिस हालत में मिले, जिसे रेलवे सुरक्षा बल, मऊ पोस्ट पर लाया गया । पूछताछ के उपरान्त दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति मऊ को सुपुर्द किया गया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+