Indian Railway: बीकानेर मंडल के भट्टू स्टेशन पर गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस का होगा प्रायोगिक ठहराव
Railway Update Gorakhpur: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 12555- 12556 गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस का उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के भट्टू स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव निम्नवत प्रदान किया गया है।
फलस्वरूप गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 12555 गोरखपुर-बठिण्डा एक्सप्रेस 14 अक्टूबर, 2023 से भट्टू स्टेशन पर 10.13 बजे पहुँचकर 10.15 बजे छूटेगी तथा बठिण्डा से प्रस्थान करने वाली 12556 बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर, 2023 से भट्टू स्टेशन पर 15.51 बजे पहुँचकर 15.53 बजे छूटेगी।

महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे चन्द्र वीर रमण के निर्देश एवं प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक संजय मिश्र के मार्गदर्शन में 04 अक्टूबर, 2023 को सहायक वाणिज्य प्रबन्धक-टिकट जाँच पवन कुमार मिश्र, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक- टिकट जाँच श्री प्रशान्त मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न रेल खण्डों में विशेष टिकट जाँच अभियान आयोजित किया गया, जिसमें प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक दस्ता के टिकट जाँच कर्मचारी तथा रेलवे सुरक्षा बल के जवान सम्मिलित थे। इस टिकट जांच अभियान में कुल 87 बिना टिकट- अनियमित टिकट अथवा बिना बुक सामान के मामले पकड़े गये, जिनसे रेल राजस्व के रूप में कुल 36,095/-रूपये की वसूली की गई।
Indian Railway: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई ट्रेनों का किया अतिरिक्त ठहराव, देखें पूरी लिस्ट
गाड़ियों में बिना टिकट यात्रियों के चलने से टिकट धारक यात्रियों तथा आरक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को असुविधा होती है एवं रेल राजस्व की क्षति होती है तथा यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। अतः यात्रियों की सुविधा हेतु इस तरह का टिकट जाँच अभियान मण्डलों के विभिन्न स्टेशनों एवं गाड़ियों में आगे भी चलाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications