Indian Railway: यात्रियों की हो रही भीड़ के चलते गोमतीनगर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन को लेकर आई नई अपडेट
Railway News Update: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05090 गोमतीनगर-भागलपुर विशेष गाड़ी गोमतीनगर से 22 फरवरी, 2024 को एकल यात्रा हेतु निम्नवत चलाई जायेगी।
05090 गोमतीनगर-भागलपुर विशेष गाड़ी गोमतीनगर से 22 फरवरी, 2024 को 10.00 बजे प्रस्थान कर गोण्डा से 11.58 बजे, बस्ती से 13.11 बजे, गोरखपुर से 15.00 बजे, देवरिया सदर से 16.05 बजे, सीवान से 17.00 बजे, छपरा से 18.35 बजे, हाजीपुर से 20.05 बजे, बरौनी से 22.25 बजे तथा दूसरे दिन मुंगेर से 00.17 बजे छूटकर भागलपुर 04.00 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
15 फरवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस, छपरा द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर छपरा जं. स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-01 पर एक शातिर चोर को यात्रियों के चोरी किये हुये 04 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया ।
15 फरवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, सीवान द्वारा गोला बाजार, सीवान स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 33 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। 15 फरवरी, 2024 को रेलवे सुरक्षा बल, बहराइच एवं अपराध आसूचना शाखा, गोण्डा द्वारा निगरानी के दौरान मिहिर पुरवा, बहराइच स्थित एक दुकान से ई-टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को व्यक्तिगत यूजर आईडी पर बने 09 ई-टिकटों के साथ गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications